फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CMO visits BHU Trauma Centre; seeks documents regarding the case of incorrect surgery.

Varanasi News: बीएचयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचे सीएमओ, गलत सर्जरी के मामले में मांगे कागजात

Tue, 13 Oct 2026 02:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
CMO visits BHU Trauma Centre; seeks documents regarding the case of incorrect surgery.
आईएमएस बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में महिला की गलत सर्जरी के मामले की जांच सीएमओ ने शुरू कर दी है। मानवाधिकार आयोग के निर्देश पर जांच की जिम्मेदारी मिलने के बाद सोमवार को सीएमओ डॉ. एनपी सिंह ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। यहां उन्होंने प्रभारी से महिला के जांच, इलाज, सर्जरी आदि से जुड़े जरूरी कागजात मांगे। कागजात की जांच के साथ ही सीएमओ के स्तर से गठित जांच टीम कुछ लोगों से पूछताछ भी कर सकती है।
विज्ञापन

बलिया निवासी राधिका देवी (71) को स्पाइन कॉर्ड ट्यूमर की समस्या थी। उन्हें ट्रॉमा सेंटर के न्यूरो सर्जरी विभाग में भर्ती कराया गया था। यहां सात मार्च को उनकी सर्जरी होनी थी। ट्रॉमा सेंटर के आर्थोपेडिक्स विभाग में ही एक अन्य राधिका देवी (82) नाम की महिला भर्ती थी। सर्जरी के दौरान डॉक्टरों ने गलती से न्यूरो सर्जरी विभाग की मरीज राधिका देवी (71) को ऑपरेशन थियेटर में ले जाकर उनकी जांघ में चीरा लगा दिया। 11 दिन बाद, 18 मार्च को न्यूरोसर्जरी टीम ने राधिका देवी का स्पाइन ट्यूमर का ऑपरेशन किया। 27 मार्च की सुबह उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

महिला के परिजनों ने आपत्ति जताई और इसकी शिकायत बीएचयू अधिकारियों के साथ ही शासन से की। इसके बाद बीएचयू के स्तर से जांच कमेटी गठित हुई। जांच समिति ने जांच कर जो रिपोर्ट दी थी, उसमें मरीज को वार्ड से ऑपरेशन थियेटर तक ले जाने वाले कर्मचारी को दोषी बताया था। जब मानवाधिकार आयोग में इसकी शिकायत की गई तो आयोग ने बीएचयू की रिपोर्ट को सही न मानते हुए जिलाधिकारी और सीएमओ से फिर से जांच कर रिपोर्ट देने को कहा। इस बारे में सीएमओ डॉ. एनपी सिंह का कहना है कि आयोग के निर्देश पर सोमवार को ट्रॉमा सेंटर गए। यहां प्रभारी से इस मामले में करीब आधे घंटे तक बातचीत हुई। घटना से जुड़े कागजात भी मांगे गए हैं। कागजात का परीक्षण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed