फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   cmo cannot find any doctor who do private practice

प्राइवेट प्रैक्टिस करने वालों को 15 दिन में भी नहीं तलाश पाए सीएमओ

Mon, 24 Apr 2017 02:23 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 24 Apr 2017 02:23 PM IST
विज्ञापन
cmo cannot find any doctor who do private practice
डीएम ने एक सप्ताह में मांगी थी डॉक्टरों की सूची
प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले सरकारी डॉक्टरों पर नकेल कसने में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग दोनों की हनक काम नहीं कर रही है। डीएम और सीएमओ दोनों ऐसे डॉक्टरों को चिहिन्त करने में ही अटके हुए हैं और प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टर निश्चिंत हैं।
विज्ञापन


हालत यह है कि डीएम ने सीएमओ से जो सूची एक सप्ताह में मांगी थी, 15 दिन बीतने के बावजूद किसी डॉक्टर पर कार्रवाई की बात तो दूर एक नाम तक सामने नहीं आया है। 
विज्ञापन


प्रदेश में सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह निजी प्रैक्टिस करने वाले सरकारी डॉक्टरों पर कार्रवाई की बता कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके तुरंत बाद डीएम योगेश्वर राम मिश्र ने सक्रियता दिखाते हुए निजी प्रैक्टिस करने वाले 50 डॉक्टरों को अनुमान लगाते हुए सीएमओ से एक सप्ताह में सूची मांगी थी। डीएम ने तो गोपनीय जांच कराने की बात कही थी लेकिन उसका भी कुछ पता नहीं चल पा रहा है।

उधर सीएमओ डॉ. वीबी सिंह भी चार डॉक्टरों की सूची डीएम कार्यालय को भेजने का दावा कर रहे हैं जबकि डीएम की मानें तो उन्हें सूची नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed