{"_id":"5925bf534f1c1bc643535f40","slug":"cm-yogi-will-reach-to-azamgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"2008 में जहां जाने से किया गया मना आज उसी जगह पर जाएंगे सीएम योगी!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2008 में जहां जाने से किया गया मना आज उसी जगह पर जाएंगे सीएम योगी!
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Thu, 25 May 2017 02:21 PM IST
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ष 2008 में हुए प्राणघातक हमले के बाद जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के तकिया क्षेत्र में प्रवेश पर रोक लगा दी थी। इसके बाद योगी आदित्यनाथ आजमगढ़ जिले में कई बार आए लेकिन प्रशासन ने उन्हें नगर में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी।
जनमानस में आम चर्चा है कि जो प्रशासन अब तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को नगर में प्रवेश से रोकता रहा है, अगर उन्होंने नेहरू हाल से जिला अस्पताल जाने की इच्छा जाहिर की तो क्या उन्हें तकिया क्षेत्र की तरफ से ही वहां ले जाएगा या फिर किसी दूसरे रास्ते का प्रयोग करेगा।
बताते चलें कि गोरखपुर के सांसद रहते हुए योगी आदित्यनाथ की गिनती कट्टरवादी हिंदू नेता के रूप में होती है। 2008 में हिंदू महासम्मेलन में जब योगी आदित्यनाथ जनपद आए तो तकिया क्षेत्र से गुजरने के दौरान उनके काफिले पर हमला कर दिया गया।
विज्ञापन
प्रतिक्रिया स्वरूप बाद में हुए बवाल के बाद प्रशासन ने योगी के नगर क्षेत्र में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया था। घटना के बाद योगी कई बार जनपद आए लेकिन प्रशासन ने उन्हें नगर क्षेत्र में प्रवेश नहीं करने दिया। इस बार योगी आदित्यनाथ प्रदेश के मुख्यमंत्री की हैसियत से आ रहे हैं।
वह नेहरू हाल में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद का एक घंटा उनके निरीक्षण के कार्यक्रम के लिए निर्धारित है।

सीएम योगी का आजमगढ़ से गहरा नाता
सीएम योगी आदित्यनाथ
योगी आदित्यनाथ का आजमगढ़ से गहरा नाता रहा है। लगभग दो दशक पूर्व चितारा महमूदपुर में सांप्रदायिक विवाद के बाद पहली बार योगी यहां आए थे। इसके बाद 2003 में शिबली नेशनल कॉलेज में छात्र अजीत राय की हत्या के बाद योगी जनपद आए लेकिन प्रशासन ने उन्हें जीयनपुर से लौटा दिया।
इसके बाद उलेमा कौंसिल कार्यकर्ता की हत्या के आरोप में जेल भेजे गए तत्कालीन भाजपा सांसद रमाकांत यादव से मिलने भी योगी आए थे। 17वीं विधानसभा के लिए हुए चुनाव के दौरान भी उन्होंने जनपद में कई जनसभाएं की लेकिन सभी जनसभाएं नगर क्षेत्र के बाहर हुई थीं।