फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Yogi will inaugurate the Entrepreneur Conference, 50 entrepreneurs from Varanasi will participate

Varanasi: सीएम योगी उद्यमी महासम्मेलन का करेंगे उद्धाटन, वाराणसी के 50 उद्यमी होंगे शामिल

Sat, 25 Nov 2023 05:37 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sat, 25 Nov 2023 05:37 PM IST
सार

आईआईए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरके चौधरी ने बताया कि एक से तीन दिसंबर तक लखनऊ में ही आईआईए भवन में इंडिया फूड एक्स्पो का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्धाटन उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता करेंगे। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा आयोजित इंडिया फूड एक्सपो का यह 9वां संस्करण है।

विज्ञापन
CM Yogi will inaugurate the Entrepreneur Conference, 50 entrepreneurs from Varanasi will participate
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की ओर से 30 नवंबर को लखनऊ में उद्यमी महासम्मेलन का उद्धाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। विभूति खंड स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में उद्यमी महासम्मेलन में ट्रांसफॉर्मिंग एमएसएमई 4.0 पर चर्चा होगी। उद्यमियों को उद्योग की स्थापना व संचालन में आ रही समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया जाएगा। वाराणसी के 50 से ज्यादा उद्यमी सम्मेलन में शामिल होंगे।

विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि औद्योगिक विकास निर्यात प्रोत्साहन व निवेश प्रोत्साहन विभाग मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी और सूक्ष्म लघु एवं मध्यम खादी ग्रामोद्योग उद्योग मंत्री राकेश सचान होंगे। शनिवार काे मलदहिया स्थित विनायक प्लाजा में आईआईए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरके चौधरी ने महासम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा बैठक की।

विज्ञापन

एक दिसंबर को फूड एक्स्पो, चीन समेत पांच देशों के लगेंगे स्टाल

आईआईए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरके चौधरी ने बताया कि एक से तीन दिसंबर तक लखनऊ में ही आईआईए भवन में इंडिया फूड एक्स्पो का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्धाटन उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता करेंगे। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा आयोजित इंडिया फूड एक्सपो का यह 9वां संस्करण है। इस वर्ष पहली बार पांच देशों चीन, वियतनाम, युगांडा, उज़्बेकिस्तान व रवांडा द्वारा एक्सपो में खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों से संबंधित स्टाल लगाएंगे। वियतनाम इंडिया फूड एक्सपो के लिए कंट्री पार्टनर भी है। इसके अलावा देशभर की लगभग 70 नामी कंपनियां अपने उत्पादों, मशीनरी व टेक्नोलॉजी का प्रदर्शन करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

CM Yogi will inaugurate the Entrepreneur Conference, 50 entrepreneurs from Varanasi will participate
विनायक प्लाजा में आईआईए के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरके चौधरी ने महासम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा बैठक - फोटो : संवाद

एक्सपो के दौरान प्रदर्शनी स्थल पर ही 2 दिसंबर को फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री राष्ट्रीय सेमिनार का भी आयोजन किया गया है, जिसमें देश के जाने-माने विशेषज्ञ खाद्य प्रसंस्करण उद्योग स्थापित करने, खाद्य उद्योगों के लिए मशीनरी, उपकरण व अन्य सामान आयात करने, खाद्य प्रसंस्करण उत्पादों के निर्यात व खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों के लिए फ्रेंचाइजी लेनदेन के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराएंगे। बैठक में आईआईए फूड कमेटी के राष्ट्रीय चेयरमैन दीपक बजाज, राष्ट्रीय सचिव राजेश भाटिया, अनुपम देव, प्रशांत अग्रवाल, टूरिज्म कमेटी के राष्ट्रीय चेयरमैन राहुल मेहता, नीरज पारीक, ओपी बदलानी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed