फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM yogi will inaugrate paryavaran kumbh in varanasi

वाराणसी में होने वाले पर्यावरण कुंभ का शुभारंभ करेंगे सीएम योगी, आएंगे कई केंद्रीय मंत्री

Wed, 14 Nov 2018 02:46 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 14 Nov 2018 02:46 PM IST
विज्ञापन
CM yogi will inaugrate paryavaran kumbh in varanasi
- फोटो : amar ujala
अगले साल इलाहाबाद में होने वाले महाकुंभ से पहले महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में आगामी एक व दो दिसंबर को पर्यावरण कुंभ का आयोजन किया जा रहा है। इसका  शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इस वैचारिक कुंभ का आयोजन एक और दो दिसंबर को होगा। कार्यक्रम में राज्यपाल राम नाईक, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा व केशव प्रसाद मौर्य, केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, सुरेश प्रभु, डॉ. महेश शर्मा, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत भी शिरकत करेंगे।
विज्ञापन


मंगलवार को काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. टीएन सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि इस कुंभ में पर्यावरणीय संकट पर चर्चा व उसका समाधान ढूंढने के लिए पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य कर रहे विशिष्टजनों को भी आमंत्रित किया गया है। इसमें पर्यावरणविद डॉ. वंदना शिवा, सुरेश जी सोनी, डॉ. मिशेल डॉनिनो, केसी अग्रवाल, डॉ. शेखर मांडे, डॉ. एलएस राठौर, डॉ. विजय भटकर भी इस कुंभ का हिस्सा बनेंगे।
विज्ञापन

 

‘पर्यावरण व भारतीय जीवन शैली’, ‘उपभोक्तावाद व पर्यावरण की चुनौतियां’, ‘कृषि व पर्यावरण’ और ‘जल व ऊर्जा’ जैसे विषयाें के अलग अलग सत्र चलेंगे। पर्यावरण कुंभ के तहत तीन दिवसीय वृहद प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। सीएसआईआर के रिसर्च लैब व रिसर्च इंस्टीट्यूट भी इस प्रदर्शनी में हिस्सा ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपति ने बताया कि पर्यावरण कुंभ की वेबसाइट तैयार की गई है। जो भी कुंभ का हिस्सा बनना चाहता हैं वो इस वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकता है। इस पर लोग अपने विचार भी साझा कर सकते हैं। 

 

महाकुंभ से पहले प्रदेश भर में पांच कुंभ



इस पर्यावरण कुंभ में साढ़े तीन हजार प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। इस कुंभ की मेजबानी काशी विद्यापीठ करेगा। इसके साथ ही काशी हिंदू विश्वविद्यालय और संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय इसमें सहयोगी भूमिका में रहेंगे। बता दें कि महाकुंभ से पहले प्रदेश भर में पांच कुंभ आयोजित किए जा रहे हैं। काशी में पर्यावरण कुंभ, वृंदावन में मातृ शक्ति कुंभ, लखनऊ में युवा कुंभ अयोध्या में सामाजिक समरसता कुंभ और प्रयाग में नेत्र कुंभ। महाकुंभ के पूर्व इन वैचारिक कुंभ का आयोजन किया जा रहा है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed