फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Yogi will honor five village heads of Chandauli for better work

चंदौली के पांच ग्राम प्रधानों को बेहतर कार्य के लिए सम्मानित करेंगे सीएम योगी

Mon, 06 Apr 2020 09:39 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: विचित्र सिंह Updated Mon, 06 Apr 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi will honor five village heads of Chandauli for better work
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

चंदौली जिले के पांच ग्राम प्रधानों को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से जल्द ही पुरस्कार मिलने वाला है। गांव के विकास और बेहतर कार्य के लिए जिले के पांच प्रधानों को चुना गया है। पुरस्कार के रूप में गांव के विकास के लिए निर्धारित बजट के अलावा तीन-तीन लाख रुपये भी ग्राम निधि खातों में भेजा जाएगा। ग्राम प्रधानों को जैसे ही जानकारी हुई उनके साथ ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार के निर्देश पर गांवों के विकास का सर्वे जिलाधिकारी के नेतृत्व में जिला स्तरीय समिति की ओर से हुआ था। जहां जनपद के 734 ग्राम पंचायतों में इमिलिया, सिकरी, समूदपुर, मजिदहां, मठउछाल गिरी गांवों का चयन पुरस्कार के लिए हुआ है।  इन गांवों में विकास कार्यों के लिए आवंटित बजट के अलावा पुरस्कार का तीन-तीन लाख रुपया अतिरिक्त मिलेगा। इस धनराशि से गांवों में साज सज्जा का कार्य होगा।

विज्ञापन

हालांकि सीएम कब इन गांवों के ग्राम प्रधानों को पुरस्कृत करेंगे, इसकी गाइड लाइन अभी नहीं आई है। लेकिन चयनित गांवों के प्रधानों को सूचना मिलने के साथ ग्राम निधि खातों में तीन-तीन लाख रुपये की धनराशि आनी शुरू हो गई है। यह धनराशि कहां-कहां खर्च होगी, इसकी भी गाइड लाइन जारी होगी।

डीपीआरे ब्रह्मचारी दुबे ने बताया कि पांच गांवों का प्रधानों का चयन पुरस्कार को हुआ है। शासन की ओर से सूचाना आने के बाद इसकी जानकारी उन ग्राम प्रधानों की दी जाएगी। वहीं पुरस्कार के लिए चयनित इमिलिया के ग्राम प्रधान व प्रधान संघ जिलाध्यक्ष अनुज सिंह ने कहा कि सीएम द्वारा सम्मानित होना गौरव की बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed