फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Yogi will come to Kashi today Ballia, Chandauli and Ghazipur will get a big gift, this will be the schedule

आज काशी आएंगे सीएम योगी: बलिया, चंदौली और गाजीपुर को मिलेगी बड़ी सौगात, ये रहेगा शेड्यूल

Fri, 11 Nov 2022 07:13 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 11 Nov 2022 07:13 AM IST
सार

वाराणसी से लेकर कोलकाता के बीच कुल 60 जेटी बनाए जाने हैं। इनमें उत्तर प्रदेश में सात जेटी तैयार हुए हैं, जिनमें वाराणसी के रविदास घाट, रामनगर, कैथी, चंदौली में बलुआ, गाजीपुर में कलेक्टर घाट, बलिया में उजियार घाट बरौली और शिवपुर शामिल हैं।

विज्ञापन
CM Yogi will come to Kashi today Ballia, Chandauli and Ghazipur will get a big gift, this will be the schedule
वाराणसी में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के मुखिया सीएम योगी आदितेयनाथ आज यानि शुक्रवार को वाराणसी में रहेंगे। भारतीय अंतरदेशीय जलमार्ग प्राधिकरण द्वारा रविदास घाट पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सात जेटी का उद्घाटन और आठ जेटी का शिलान्यास करेंगे। इसी के साथ दोपहर दो बजे से दो दिवसीय पीएम गतिशक्ति मल्टीमॉडल जलमार्ग शिखर सम्मेलन का आयोजन बड़ालापुर स्थिति दीनदयाल हस्तकला संकुल में होगा।

विज्ञापन


बलिया, चंदौली और गाजीपुर को मिलेगी बड़ी सौगात
वाराणसी से लेकर कोलकाता के बीच कुल 60 जेटी बनाए जाने हैं। इनमें उत्तर प्रदेश में सात जेटी तैयार हुए हैं, जिनमें वाराणसी के रविदास घाट, रामनगर, कैथी, चंदौली में बलुआ, गाजीपुर में कलेक्टर घाट, बलिया में उजियार घाट बरौली और शिवपुर शामिल हैं। उद्घाटन वाराणसी के रविदास घाट से आज सुबह 11 बजे होगा, जबकि इस मौके पर आठ जेटी का शिलान्यास भी किया जाना है।

विज्ञापन


विशिष्ट अतिथियों के अलावा दो हजार से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था रविदास घाट पर की जा रही है। इस कार्यक्रम के बाद दोपहर दो बजे से पीएम गति शक्ति मल्टीमॉडल जलमार्ग शिखर सम्मेलन का आयोजन होगा। कार्यक्रम के माध्यम से बांग्लादेश, भूटान, नेपाल देशों के अलावा कई राज्यों को भी जोड़ने की कोशिश होगी। इस कार्यक्रम में केंद्रीय जहाजरानी मंत्री सर्वानंद सोनेवाल, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय मंत्री श्रीपत नायक, कैबिनेट मंत्री महेंद्र पांडेय, उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह आदि शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed