{"_id":"5928528a4f1c1b3c65535d6b","slug":"cm-yogi-will-attend-gram-pradhan-meeting-at-bhu","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू में ग्राम प्रधानों को गंगा की निर्मलता का मंत्र देंगे सीएम सीएम योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू में ग्राम प्रधानों को गंगा की निर्मलता का मंत्र देंगे सीएम सीएम योगी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Sat, 27 May 2017 09:06 AM IST
विज्ञापन
yogi adityanath
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशी हिंदू विश्वविद्यालय के स्वतंत्रता भवन में शनिवार को 1011 ग्राम प्रधानों को सीएम योगी गंगा की स्वच्छता और निर्मलता का मंत्र देंगे। प्रदेश के 25 जिलों की गंगा किनारे की ग्राम पंचायतों के प्रधानों के ‘स्वच्छ गंगा सम्मेलन’ में योगी बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।
पंचायती राज मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) भूपेंद्र सिंह चौधरी इस सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर स्वतंत्रता भवन में शुक्रवार देर रात तक तैयारियोें को अंतिम रूप दिया जाता रहा।
सम्मेलन में शामिल होने के लिए अलग अलग जिलों से ग्राम प्रधान पहुंच रहे हैं। बीएचयू के अलग-अलग हॉस्टलों में उनके ठहरने का इंतजाम किया गया है। महिला प्रधानों के पतियों के बैठने की व्यवस्था स्वतंत्रता भवन के बाहर लॉन में की गई है।
विज्ञापन
यहां पर एलईडी और प्रोजेक्टर के माध्यम से उन्हें सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा। बगैर पास किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। कार्यक्रम में केंद्र सरकार के तीन साल के कार्यकाल में गांवों में हुए विकास कार्यों और आगामी योजनाओं के बारे में बताया जाएगा।
गंगा की स्वच्छता के लिए आगे बढ़ने का आह्वान किया जाएगा। स्वच्छता मिशन के निदेशक विजय किरण आनंद ने शुक्रवार को तैयारियाें का जायजा लिया।
मुख्य द्वार से आएंगे सीएम, अभ्यर्थी सीर और छित्तूपुर से
बीएचयू स्वतंत्रता भवन में आयोजित सम्मेलन में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री दिन में 11:30 बजे विश्वविद्यालय के सिंहद्वार से आएंगे। शनिवार को बीएचयू की प्रवेश परीक्षा भी है। ऐसे में मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए अभ्यर्थियों के लिए सीर और छित्तूपुर गेट से आने-जाने की व्यवस्था की गई है।
शनिवार सुबह आठ बजे की पाली में एमएससी एग्रोफॉरेस्ट्री की प्रवेश परीक्षा है जिसमें 644 अभ्यर्थी शामिल होंगे। यह परीक्षा 10 बजे खत्म होगी। दोपहर 12 बजे से मास्टर ऑफ एग्री बिजनेस मैनेजमेंट की प्रवेश परीक्षा है जिसमें 243 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

सुरेश खन्ना पहुंचे, मुख्य सचिव सुबह आएंगे
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को वाराणसी मंडल के विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। साथ ही वह मंडलीय अस्पताल, किसी एक निर्माणाधीन सेतु, दुर्गाकुंड तालाब, शंकुलधारा तालाब का निरीक्षण करेंगे।
समीक्षा बैठक में केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय, वाराणसी के प्रभारी एवं संसदीय एवं नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना एवं मुख्य सचिव राहुल भटनागर शामिल होंगे।
डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय और सुरेश खन्ना शुक्रवार को ही वाराणसी पहुंच गए। सभी विभागों के अफसर भी शुक्रवार को समीक्षा बैठक की तैयारियों में जुटे रहे।
मुख्य सचिव दोपहर 12 बजे ही सर्किट हाउस पहुंच जाएंगे। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनिल राजभर, राज्य मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी, राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव भी समीक्षा बैठक में होंगे।
बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह, पंचायती राज एवं लोक निर्माण मंत्री भूपेंद्र सिंह सीएम के साथ बीएचयू में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।