सीएम योगी बोले: काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण का संदेश पूरी दुनिया में पहुंचाएं, एक माह तक रहे उत्सव जैसा माहौल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को वाराणसी पहुंचे। काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के लिए होने वाली तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि लोकार्पण से पहले और उसके बाद एक माह तक काशी में उत्सव जैसा माहौल दिखाई देना चाहिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उन्होंने लोकार्पण से पहले और उसके बाद चलने वाले आयोजनों के बारे में भी जानकारी ली। बरेका सभागार में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के बाद अध्यात्मिक नगरी बनारस में पर्यटन का एक नया केंद्र जुड़ जाएगा।
काशी में होगा ऐतिहासिक आयोजन
सैकड़ों वर्षों के बाद 13 दिसंबर को काशी में एक ऐतिहासिक आयोजन के हम सभी साक्षी बनेंगे। कार्यक्रम को आम जनता का आयोजन बनाते हुए सबकी सहभागिता भी जरूरी है। इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण कार्यक्रम में जन-जन की सहभागिता सुनिश्चित कराएं। लोकार्पण से पहले और उसके बाद एक माह तक काशी में उत्सव जैसा माहौल दिखाई देना चाहिए।
पढ़ेंः काशी में सीएम योगी: स्वर्वेद महामंदिर धाम का किया अवलोकन, दुनिया में पहुंचे काशी विश्वनाथ धाम का संदेश
सीएम ने कहा कि गंगा घाटों से लेकर शहर की सड़कों, गलियों और मुहल्लों में काशी विश्वनाथ धाम के इतिहास और उसके नवनिर्माण की गाथा जन-जन को सुनाई जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर की साफ-सफाई से लेकर साज-सज्जा आदि के कार्यक्रमों पर भाजपा के अनुशासित कार्यकर्ता बारीकी से ध्यान दें। इसके अलावा संगठन के स्वयंसेवक पुलिस और प्रशासन से समन्वय बनाकर आयोजन को इस तरह से सफल बनाएं कि उसकी चौतरफा प्रशंसा हो।
धाम में दिखेगी मिनी काशी
दर पर आते ही महादेव देंगे दर्शन
देवाधिदेव महादेव के भक्त अब काशी में आते ही सीधे बाबा दरबार में पहुंचकर काशी पुराधिपति के दर्शन कर पाएंगे। काशी विश्वनाथ धाम का 13 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकार्पण करेंगे। इसको लेकर तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। बाबा दरबार में आने वाले लोगों को सुगम दर्शन मिलेगा। यहां सामान रखने और स्नान करने तक भटकना नहीं होगा।
मंदिर में श्रद्धालुओं के आने से लेकर उनके दर्शन करने की जिस तरह की व्यवस्था की गई है, वह बाबा के भक्तों को सुखद अहसास कराने वाला है। अपना सामान, मोबाइल, कैमरा सहित अन्य सामान लेकर भक्त सीधे बाबा दरबार में प्रवेश करेंगे।
यहां बने यात्री सुविधा केंद्र में सामान रखकर मन माफिक तरीके से बाबा दर पर पहुंचेंगे। काशी विश्वनाथ धाम में जो भी प्रवेश द्वार बने हैं, यहां पर यात्री सुविधा केंद्र है। इसमें सामान, प्रसाधन, यात्रियों के लिए अन्य सुविधाएं भी है। पहली बार ऐसा होगा कि अंदर घुसने के बाद दर्शन कर के ही श्रद्धालु बाहर निकलेंगे।