फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM yogi visit carpet city of uttar pradesh inaugrate 106 project

कालीन नगरी में CM योगी, 106 परियोजनाओं का किया शिलान्यास, ये की सबसे बड़ी घोषणा

Sun, 03 Jun 2018 04:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,भदोही Updated Sun, 03 Jun 2018 04:28 PM IST
विज्ञापन
CM yogi visit carpet city of uttar pradesh inaugrate 106 project
बतौर मुख्यमंत्री पहली बार भदोही पहुंचे सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ का बतौर सीएम कालीन नगरी (भदोही) में प्रथम आगमन आज रविवार को हुआ। सुबह करीब सवा 10 बजे भदोही पहुंचे सीएम योगी ने जिले को करीब 87 करोड़ रुपये की सौगात दी। 106 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।
विज्ञापन


इसमें जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 12 परियोजनाओं का लोकार्पण और 94 का शिलान्यास हुआ। मुख्यमंत्री के हाथों जिन परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ, उनमें सबसे ज्यादा संख्या सड़कों की है। 
विज्ञापन


करीब पौने दौ सौ करोड़ रुपये की लागत से निर्मित कारपेट एक्सपो मार्ट का उद्घाटन किया। इसके बाद केंद्र व प्रदेश सरकार की कई योजनाओं के एक हजार 25 लाभार्थियों में प्रमाण पत्र वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने सबसे बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि औराई में बंद चीनी मिल में 1200 करोड़ की लागत से बायोफ्यूल संयंत्र लगाया जाएगा।

साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार की कई उपलब्धियां गिनाईं। सीएम ने कहा कि कांग्रेस के प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष 55 वर्ष और सपा-बसपा के कार्यकाल में जितना कार्य नहीं हुआ उससे अधिक विकास मोदी के चार वर्ष की सरकार में हो चुका है। किसानों, गरीबों, महिलाओं और युवाओं के विकास के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। पहले की सरकारें जाति और परिवार देख कर काम करती थीं।

अब हमारी सरकार बिना किसी भेदभाव के पात्र लोगों तक ये योजनाएं पहुंचा रही है। विकास से ही परिवर्तन संभव है इसलिए जातिवाद और परिवारवाद की संकीर्ण मानसिकता से उबरना होगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हैरानी जताई कि भाजपा पर दलित विरोधी होने का आरोप लगाया जाता है। बोले, अब तक इस तबके के लिए जीरो कार्य करने वाले ऐसा आरोप लगा रहे हैं। पूर्व की ऐसी पार्टियों की सरकारों ने जितना नहीं किया उससे अधिक दलितों की चिंता भाजपा की सरकार केंद्र व राज्य के माध्यम से कर रही है।

इसलिए भाजपा को जनता का समर्थन मिलना चाहिए। हम ये नहीं देखते कि आप ने हमे वोट दिया या नहीं दिया, हम सभी का समान भाव से विकास करने में जुटे हैं।
 

भाजपा नेताओं को दिया 'गुरुमंत्र'

CM yogi visit carpet city of uttar pradesh inaugrate 106 project
बतौर सीएम पहली बार कालीन नगरी पहुंचे योगी आदित्यनाथ रविवार को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर विपक्ष की घेरेबंदी करते हुए भाजपा के लिए समर्थन जुटाते नजर आए। बोले, जो आपका विकास करे, आपको सुरक्षित वातावरण दे और भेदभाव रहित योजनाओं का लाभ पहुंचाने में जुटी हो, उस भाजपा की सरकार को समर्थन दें।

इसके बाद सीएम योगी जिला मुख्यालय सभागार पहुंचे। यहां उन्होंने विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की।   कारपेट एक्सपो मार्ट में पार्टी कार्यकर्ताओं व कोर/समन्वयक की बैठक में भी शामिल हुए।

उसके बाद काशी क्षेत्र के 15 जिलों के एक दर्जन सांसदों, 55 विधायकों, 15 जिलाध्यक्षों, पांच एमएलसी व सात मंत्रियों के साथ आगामी लोकसभा चुनाव में सफलता के लिए मंत्रणा कर जीत का गुरुमंत्र दिया।

 सीएम योगी अपने कार्यक्रम के अंतिम चरण में हरियांव स्थित गेहूं क्रय केंद्र पर जाएंगे जहां जहां किसानों को मिलने वाली सहूलियत के बारे में वे जानेंगे। इससे पहले हेलीपै, सभा स्थल, मीटिंग हॉल, क्रय केंद्र, समीक्षा स्थल पर सुरक्षा का भारी बंदोबस्त रहा।

सीएम की त्रिस्तरीय सुरक्षा को लेकर जहां कई स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई, वहीं लाभार्थियों, जनप्रतिनिधियों को अलग-अलग बैठने के लिए पंडाल बनाए गए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed