फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Yogi Varanasi visit on 8 january Will inspect tent city and attend Suflam seminar in BHU

कल वाराणसी में CM Yogi: गंगा पार टेंट सिटी का करेंगे निरीक्षण, BHU में सुफलाम संगोष्ठी में होंगे शामिल

Sat, 07 Jan 2023 07:05 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 07 Jan 2023 07:05 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी आएंगे। बीएचयू में सुफलाम कार्यक्रम में भाग लेने के बाद वे टेंट सिटी की तैयारियों को देखने जाएंगे। मुख्यमंत्री को अस्सी घाट से बोट के जरिए टेंट सिटी ले जाने की योजना है।

विज्ञापन
CM Yogi Varanasi visit on 8 january  Will inspect tent city and attend Suflam seminar in BHU
वाराणसी में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी आएंगे। वे बीएचयू में आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी सुफलाम के दूसरे दिन तकनीकी सत्र के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। सीएम योगी के आगमन से पहले प्रशासनिक महकमा तैयारियों में जुटा है। बीएचयू में सुफलाम कार्यक्रम में भाग लेने के बाद वे टेंट सिटी की तैयारियों को देखने जाएंगे। मुख्यमंत्री को अस्सी घाट से बोट के जरिए टेंट सिटी ले जाने की योजना है।

विज्ञापन


उन्नत खेती और कृषि विकास पर आधारित तीन दिवसीय संगोष्ठी का उद्घाटन रविवार को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर करेंगे। इसके लिए वे शनिवार की शाम बाबतपुर एयरपोर्ट से सर्किट हाउस पहुंच गए। रविवार को संगोष्ठी की तकनीकी सत्र के बाद दोपहर ढाई बजे से होने वाली जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


इस दौरान राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ सदस्य सुरेश जोशी भैय्या जी कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह संगोष्ठी बीएचयू कृषि विज्ञान संस्थान, भारतीय किसान संघ, भाऊराव देवरस सेवा न्यास और कृषि मंत्रालय की ओर से बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में आयोजित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें भूमि और सतत विकास, भूमि उपयोग, प्रबंधन और कानून, भूमि और स्वास्थ्य, भूमि एवं अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य, खेती की पद्धति में बदलाव और उसके परिणाम के साथ ही भूस्खलन, खनन पर मंथन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed