फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Yogi told Anganwadi workers I have visited your village during Launch of Poshan Maah in Varanasi

'मैं आपके गांव में गया हूं': पोषण माह के शुभारंभ पर सीएम योगी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से किया संवाद

Wed, 09 Sep 2026 12:10 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 09 Sep 2026 12:10 PM IST
सार

रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों बुधवार को नौवें राष्ट्रीय पोषण माह-2026 का शुभारंभ किया गया। 

विज्ञापन
CM Yogi told Anganwadi workers I have visited your village during Launch of Poshan Maah in Varanasi
काशी में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में बुधवार को रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में नौवें राष्ट्रीय पोषण माह-2026 का शुभारंभ किया गया। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर, प्रदेश सरकार में मंत्री बेबी रानी मौर्य इस अवसर पर उपस्थित रहे। इस पहल का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों को बच्चों के स्वास्थ्य, प्रारंभिक शिक्षा और विकास का केंद्र बनाना है।

विज्ञापन


इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से संवाद किया। उन्होंने गोरखपुर के गांव बसियापुर की कार्यकर्ता से कहा कि वह उनके गांव गए हैं। कार्यकर्ता ने भी मुख्यमंत्री को पहचानने की बात कही।
विज्ञापन


सीएम योगी ने कहा कि मैं 2017 में आया तो मैंने देखा आंगनबाड़ी केंद्रों की हालत बहुत खराब है। मैंने पूछा ऐसी स्थिति क्यों है? मुझे बताया गया कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषण का सामान शराब माफिया सप्लाई करता था और वह मनमानी करता था। मैंने कहा पहुंचता है समय से? तो बताया गया कि दो- तीन महीने में पहुंच जाता है। कहा कि 
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ में बैठकर गलती कोई और करता था, लेकिन गाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को मिलती थी। पूरा श्रम करने के बावजूद उनके मानदेय में बढ़ोतरी तक नहीं की गई।

इस साल के अभियान की थीम "हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी" रखी गई है। यह थीम समुदाय की भागीदारी पर विशेष जोर देती है। आंगनबाड़ी केंद्रों को केवल पोषण वितरण तक सीमित न रखने का संदेश दिया गया। बल्कि उन्हें बच्चों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। 

CM Yogi told Anganwadi workers I have visited your village during Launch of Poshan Maah in Varanasi
मंच पर मंचासीन अतिथि - फोटो : अमर उजाला

पोषण अभियान को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा: मंत्री बेबी रानी मौर्य
उत्तर प्रदेश में नौवें राष्ट्रीय पोषण माह-2026 के तहत पोषण अभियान को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। प्रदेश की महिला एवं बाल विकास कल्याण मंत्री बेबी रानी मौर्य ने इस अभियान में जन भागीदारी को अत्यंत आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि यह एक बड़ा सामाजिक संदेश है, जिसमें समुदाय का सहयोग महत्वपूर्ण है। मंत्री मौर्य ने जोर दिया कि अभियान में सहयोग करने वाले अभिभावकों का भी सम्मान किया जा रहा है। उन्होंने बच्चों को देश की नींव बताया। उनका कहना था कि यदि भारत को विकसित करना है, तो बच्चों को पोषित करना अनिवार्य है। बच्चों के पोषण की बड़ी जिम्मेदारी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं पर है। सरकार मातृवंदन योजना के तहत स्वास्थ्य की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। यह योजना माताओं और बच्चों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायक है। अभियान का लक्ष्य आंगनबाड़ी केंद्रों को केवल पोषण वितरण तक सीमित न रखकर बच्चों के समग्र विकास का केंद्र बनाना है।

मां अन्नपूर्णा की धरती से पूरे देश को पोषण का संदेश: सावित्री ठाकुर
केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने कहा कि मां अन्नपूर्णा की धरती से हम पूरे देश को पोषण का संदेश दे रहे हैं। एक बच्चे के जीवन में शुरू के दो वर्ष का समय बहुत जरूरी होता है। इस दौरान अच्छा पोषण मिलना बहुत आवश्यक है। इस पूरी यात्रा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण हैं और वह अपना काम अच्छे से कर रही हैं। मातृ वंदना योजना के माध्यम से हम महिलाओं को आर्थिक रूप से संबल कर रहे हैं। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान ने समाज की सोच को बदला है।

'शास्त्र कहते हैं शुद्ध और संतुलित आहार ही जीवन का आधार है'
केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि हम आज काशी से पोषण माह के राष्ट्रीय संकल्प को पूरे देश में आगे बढ़ा रहे हैं। शास्त्र कहते हैं शुद्ध और संतुलित आहार ही जीवन का आधार है। यह जनभागीदारी से पूर्ण होगा। इसमें समाज का प्रत्येक व्यक्ति अपनी सक्रिय भागीदारी निभा सकता है। यह अभियान विकसित भारत के लिए अहम पड़ाव है। पीएम ने कहा जिस प्रकार बड़ी इमारत के लिए नींव का मजबूत होना आवश्यक है उसी तरह विकसित भारत के लिए स्वस्थ्य बचपन बहुत जरूरी है। योगी सरकार ने दिखाया है कैसे जनहित में योजनाओं को लागू किया जा सकता है। योगी सरकार ने उप्र में 24 हजार आंगनबाड़ी केंद्रों पर आधुनिक वातावरण तैयार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed