फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Yogi three meetings in local body election in varanasi

निकाय चुनावः 22 को पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में तीन सभाएं करेंगे सीएम योगी 

Wed, 15 Nov 2017 12:02 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 15 Nov 2017 12:02 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi three meetings in local body election in varanasi
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : file photo

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 22 नवंबर को प्रस्तावित काशी दौरे को लेकर भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।  चुनाव संचालन समिति के अलावा पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक में सीएम के दौरे को लेकर विचार मंथन किया गया।

विज्ञापन


सीएम उस दिन महापौर और पालिका परिषद के चेयरमैन प्रत्याशी के समर्थन में तीन जन सभाएं करेंगे। सीएम के दौरे को लेकर प्रशासनिक हलचलें भी तेज हो गई हैं। भाजपा के केंद्रीय चुनाव कार्यालय में सीएम के आगमन को लेकर तैयारी बैठक हुई।
विज्ञापन


इसमें मंत्री के अलावा विधायकों ने भी हिस्सा लिया। प्रस्तावित दौरे के तहत सीएम टाउनहॉल और वरुणापार इलाके के अलावा रामनगर को लेकर तीन सभाएं कर सकते हैं। मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा की मेयर प्रत्याशी मृदुला जायसवाल के समर्थन में प्रचार के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काशी आ रहे हैं। वरुणापार में किस स्थान पर सभा होगी यह अभी तय नहीं हो पाया है।


सीएम की सभा के लिए स्थल चयन को लेकर देर रात तक पार्टी नेताओं ने मंथन किया। सूत्रों की मानें तो सीएम 22 नवंबर की रात शहर में ही रुक सकते हैं। वह रात में भी पार्टी के पदाधिकारियों और प्रत्याशियों के  साथ मीटिंग करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed