फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   cm yogi says that you will see the change of varanasi

वाराणसी में बोले सीएम योगी, आने वाले दिनों में दिखेगा काफी कुछ बदलाव

Sat, 27 May 2017 10:47 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Sat, 27 May 2017 10:47 AM IST
विज्ञापन
cm yogi says that you will see the change of varanasi
सर्किट हाउस में आयोजित रात्रिभोज में लोगों से रूबरू हुए सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि काशी का विकास हो रहा है। विकास में जो बाधाएं हैं उन्हें समझ कर दूर करने यहां आया हूं। पूर्व में सरकार के कई मंत्रीगण यहां दौरा और बैठकें कर चुके हैं।
विज्ञापन


आगे आने वाले दिनों में काफी कुछ बदलाव दिखेगा। सीएम शुक्रवार की रात सर्किट हाउस में आयोजित रात्रिभोज में लोगों से रूबरू थे। 
सीएम ने कहा कि काशी और यहां के लोग सौभाग्यशाली हैं जिन्होंने देश को प्रधानमंत्री दिया। यह बाबा की नगरी है।

कबीरदास, तुलसीदास की नगरी और भगवान बुद्ध की उपदेश स्थली है। आज काशी का डंका दुनिया में बज रहा है। केंद्र सरकार ने अपने तीन साल पूरे किए हैं। काफी कुछ बदलाव हो गया है और अभी कुछ बाकी भी है। उन्होंने काशी की जनता को बधाई दी।
विज्ञापन


सीएम योगी ने कहा कि स्वच्छता रैंकिंग में काशी को 32वां स्थान मिला है। आप लोग चाहें तो काशी नंबर वन होगी। अगले सर्वे में स्वच्छ शहरों में सबसे ज्यादा शहर यूपी के होंगे जबकि पिछली सरकार में सबसे ज्यादा गंदे शहर यूपी के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोजन के दौरान गीतकार कलाकार कन्हैया दूबे केडी और अमलेश शुक्ला ने सीएम को लोकगीत और भजन की सीडी भेंट की। 

भोज में शामिल हर व्यक्ति के पास पहुंचे सीएम
सीएम रात करीब दस बजे अपने कक्ष से लॉन में पहुंचे। करीब पांच मिनट के संबोधन के बाद उन्होंने लोगों से प्रसाद ग्रहण करने को कहा। कहा कि साधुओं के यहां तो प्रसाद ही मिलता है। इसके बाद वह मंच से नीचे उतरे और हर स्टॉल तक गए और हर व्यक्ति से मुखातिब हुए और उनसे बातचीत की। सतुआ बाबा और महंत रामनाथ योगी के साथ खाना खाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed