{"_id":"5ab92d674f1c1bb22a8b5728","slug":"cm-yogi-says-that-50-lakh-youth-will-get-job-in-next-three-years","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बनारस में बोले सीएम योगी, अगले तीन साल में 50 लाख युवाओं को देंगे रोजगार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस में बोले सीएम योगी, अगले तीन साल में 50 लाख युवाओं को देंगे रोजगार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 27 Mar 2018 10:17 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगले तीन साल में 50 लाख युवाओं को रोजगार के अवसर दिए जाएंगे। इसमें चार लाख नौकरियां अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से मिलेंगी। इसी तरह 20 लाख युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का लक्ष्य है।
सोमवार को सीएम योगी वाराणसी के बड़ा लालपुर स्थित दीनदयाल हस्तकला संकुल में कौशल विकास मिशन के तहत चयनित10 युवक-युवतियों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ओर से नियुक्ति पत्र देने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली बार यूपी का स्थापना दिवस मनाकर कौशल विकास को बढ़ाया गया। वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के माध्यम से हर जिले के एक उद्योग को पहचान दी गई है। इसके लिए 250 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। यूपी समिट में 468 हजार करोड़ रुपये का एमओयू हुआ। 25 हजार करोड़ रुपये का भूमि पूजन किया गया।
विज्ञापन
राष्ट्रपति ने इस मौके पर कौशल विकास से जुड़ी प्रदर्शनी देखी और उसकी प्रशंसा की। राज्यपाल राम नाईक ने भी कौशल विकास योजना की प्रशंसा की।
स्वागत भाषण में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान ने कहा कि हर रोजगार मेले में हजारों युवाओं को रोजगार के अवसर दिए गए हैं।
युवाओं के बेरोजगारी को दूर करने के लिए उन्हें कौशल विकास मिशन के जरिए स्किल का विकास किया जा रहा है। कहा, स्किल कनेक्ट एप के जरिए 15 किमी के दायरे में आने वाले स्कूलों को जोड़ा जाएगा। स्किल मित्र एप के जरिए युवाओं को उनकी रुचि के अनुरूप प्रशिक्षण दिया जाएगा।

संकुल में हर तरफ नजर आया युवा जोश
राष्ट्रपति से नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे
- फोटो : अमर उजाला
हस्तकला संकुल में हर तरफ युवा जोश। कुछ युवा बुनकरी में नए रंग भरने में जुटे रहे तो वहीं युवतियां नए दौर की मांग के अनुरूप खुद को तैयार करने में जुटी रहीं। कहीं कला तो कहीं कौशल के रंग बिखरे नजर आए। यह नजारा बड़ालाल पुर स्थित संकुल परिसर में कौशल विकास मिशन के तहत लगे 17 स्टॉल पर नजर आए।
देश के कोने-कोने से आए प्रशिक्षण संस्थानों ने बच्चों को सिखाने के तरीकों और उनके द्वारा तैयार उत्पादों का लाइव डेमो दिया। इस दौरान रेमंड, मारुती और जावेद हबीब्स के भी स्टॉल यहां लगे रहे। इन स्टालों पर एक से बढ़कर एक उत्पाद देखने को मिले।
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद भी इन स्टालों का निरीक्षण कर उत्साहित नजर आए। उन्होंने इसको सराहा भी। दिल्ली, गुड़गांव, मुंबई, जौनपुर, कानपुर के ट्रेनिंग सेंटर के लगे स्टॉल पर प्रशिक्षणरत युवाओं ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया।
एक स्टॉल पर एक साइकल का प्रदर्शन किया गया जो सौर ऊर्जा से संचालित होती है। यही नही सौर ऊर्जा के काम न करने पर पैडल से इसे चला सकते हैं और उससे बैटरी भी चार्ज होगी जिसका इस्तेमाल बाद में साइकल चलाने के लिए किया जा सकता है।
ऐसे ही प्लास्टिक से तैयार उत्पाद, शरीर सज्जा, मोटर बाइंडिंग, मारुती इंजन, लेटेस्ट फैशन के हिसाब से कपड़े की सिलाई, बुनकरी आदि का प्रदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम को लेकर युवा भी खासा उत्साहित दिखे।

इस पल को जीवन भर नहीं भूल पाएंगे 10 युवक-युवतियां
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को दीनदयाल हस्तकला संकुल में आयोजित कार्यक्रम में 10 युवाओं को अपने हाथ से नियुक्ति पत्र दिए। नियुक्ति पाने वाले छात्रों ने कौशल विकास कार्यक्रम के तहत अलग-अलग संस्थानों में अलग-अलग विधाओं में प्रशिक्षण प्राप्त किया। बाद में निजी कंपनियों में इनकी नियुक्ति की गई है।
सोमवार को कुल 1310 युवकों-युवतियों को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। इनमें 10 युवाओं को राष्ट्रपति के हाथ से नियुक्ति पत्र मिले हैं। अन्य 1300 को कौशल विकास मिशन के अधिकारियों ने नियुक्ति पत्र दिए।
राष्ट्रपति के हाथ से नियुक्ति पत्र पाने वाले सभी युवक-युवतियां इस पल के भागीदार बनकर गौरवान्वित हुए। उन्होंने अपनी नियुक्ति को बड़ी जिम्मेदारी बताया। इस दौरान नियुक्ति पत्र देेने वाली कंपनियों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।