फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM yogi said that government gave employment to youth

यूपीः सीएम योगी ने की 20 लाख युवाओं को रोजगार देने की घोषणा, इसके लिए सरकार कर रही यह काम

Mon, 04 Jun 2018 10:58 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Updated Mon, 04 Jun 2018 10:58 AM IST
विज्ञापन
CM yogi said that government gave employment to youth
कारपेट एक्सपो मार्ट में छात्रा को कौशल विकास मिशन का प्रमाणपत्र देते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को कालीन नगर भदोही में थे। यहां पर उन्होंने कारपेट एक्सपो मार्ट में 87 करोड़ की 106 परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किया।
विज्ञापन


सभा को संबोधित करते हुए सीएम ने युवाओं के मन की बात की। उन्होंने कहा कि कि पहली बार उत्तर प्रदेश में पांच लाख करोड़ से अधिक का निवेश होने जा रहा है, जिससे 20 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन


लंबे समय से बंद पड़ी औराई चीनी मिल परिसर में 1200 करोड़ रुपये की लागत से बायोफ्यूल संयंत्र लगाया जाएगा। इससे फसलों के अवशेष और कूड़ा-करकट से जैविक ईंधन तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने 649 लाख की लागत से बनने वाले पशु अस्पताल पॉलीक्लीनिक का शिलान्यास और 172 लाख की लागत से तैयार जिला अस्पताल की ओपीडी एवं जिला महिला चिकित्सालय में 100 बेड मैटर्निटी विंग का लोकार्पण किया।

इसके अलावा मामदेवपुर में आवासी परियोजना और बड़ी संख्या में सड़कों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने विभिन्न विभागों की कल्याणकारी योजनाओं के 1025 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किया। 

सपा, बसपा और कांग्रेस पर साधा निशाना

CM yogi said that government gave employment to youth
सभा को संबोधित करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
सभा को संबोधित करते हुए योगी ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इन दलों ने लंबे समय तक जातिवाद, क्षेत्रवाद और परिवारवाद की राजनीति की लेकिन, भाजपा ने वंचितों, शोषितों और गरीबों के लिए काम किया है। इसलिए आपको भाजपा का ही समर्थन करना चाहिए।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने कारपेट एक्सपो मार्ट के ऊपरी तल पर पार्टी पदाधिकारियों और काशी प्रांत के सांसदों, विधायकों व जिलाध्यक्षों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने लोकसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन किया।

तकरीबन 24 मिनट के संबोधन के बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से सीधे ज्ञानपुर जिला मुख्यालय के लिए रवाना हो गए। ज्ञानपुर में जिला अस्पताल का निरीक्षण कर मरीजों का हालचाल लिया।

इसके बाद और कोतवाली पहुंचे, जहां आम जनता और फरियादियों को शीघ्रता से कानूनी मदद दिलाने का निर्देश अफसरों को दिया। इसके बाद तकरीबन सवा तीन बजे जिला मुख्यालय पर समीक्षा बैठक कर अधिकारियों की चूड़ी कसी। कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे तौर पर जनता को मिलना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed