फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Yogi said deal strictly with those who spread caste hatred by creating fake accounts on social media

CM Yogi Visit: सीएम योगी बोले- सोशल मीडिया पर फेक अकाउंट बना जातीय विद्वेष फैलाने वालों से सख्ती से निपटें

Fri, 18 Jul 2025 09:45 AM IST
प्रगति चंद नगर वाराणसी/पीडीडीयू (चंदौली), अमर उजाला, वाराणसी।
नगर वाराणसी/पीडीडीयू (चंदौली), अमर उजाला, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 18 Jul 2025 09:45 AM IST
सार

CM Yogi News: सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फेक अकाउंट बनाकर माहौल खराब करने वालों से सख्ती से निपटें। 

विज्ञापन
CM Yogi said deal strictly with those who spread caste hatred by creating fake accounts on social media
समीक्षा बैठक करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार की दोपहर करीब तीन बजे दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे। उन्होंने पुलिस अफसरों से कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फेक अकाउंट बनाकर माहौल खराब करने वालों पर पैनी नजर रखें। ऐसे लोगों से सख्ती से निपटें। जातीय वैमनस्यता, अराजकता फैलाने वाले, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले अराजक तत्वों को चिह्नित कर कठोर कार्रवाई करें।

विज्ञापन


बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने काल भैरव और श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिले में चल रही परियोजनाओं को युद्धस्तर पर अभियान चलाकर समय से पूरा करें, अन्यथा कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। सड़क चौड़ीकरण के दौरान जद में आने वाले धर्मस्थलों को स्थानीय लोगों से वार्ता कर आसपास उपयुक्त स्थल चिह्नित कर विधि-विधान से स्थापित कराएं। उन्होंने कहा कि हाल ही में प्रदेश सरकार द्वारा लाए गए नए बिल्डिंग बाईलॉज की जानकारी आमजन को हो सके, इसका व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार करें।

विज्ञापन

इससे पूर्व चंदौली में मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अब चंदौली औद्योगिक प्रधान जिला भी बनेगा। वनांचल क्षेत्र, खासकर नौगढ़ में औद्योगिक इकाइयां लगेंगी। देश के बड़े उद्यमियों ने यहां पर हजारों करोड़ के निवेश की इच्छा जताई है। इससे हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा। औद्योगिक विकास को रफ्तार देने के लिए चंदौली को पूर्वाचल एक्सप्रेसवे और गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा। इससे चंदौली की कनेक्टिविटी लखनऊ और दिल्ली से होगी। 

इसे भी पढ़ें; UP: 'यही सिखाते हैं, अपने प्रवचन में', अखिलेश पर अनिरुद्धाचार्य की टिप्पणी, भड़कीं सपा सांसद प्रिया, कही ये बात
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गाजीपुर तक बन चुके पूर्वाचल एक्सप्रेसवे को चंदौली से सोनभद्र के शक्तिनगर तक जोड़ने के लिए सर्वे चल रहा है। मेरठ से प्रयागराज तक बन रहा गंगा एक्सप्रेसवे मिर्जापुर, भदोही, वाराणसी होते हुए चंदौली और गाजीपुर तक जुड़ेगा। चंदौली में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पहले से ही पास है। इस एक्सप्रेसवे का निर्माण वाराणसी से कोलकाता के बीच तेजी से हो रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशा-निर्देश पर जिले में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। वाराणसी से चंदौली को जोड़ने वाला रिंग रोड विकास की धुरी बन चुका है। मुगलसराय में एलिवेटेड पुल बनाने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है। मेडिकल कॉलेज में बाबा कीनाराम की मूर्ति स्थापित करने की मांग को पूरा किया जाएगा। 

चंदौली में 200 करोड़ से बनेगा कोर्ट कांप्लेक्स
सीएम योगी ने कहा कि चंदौली में जिला न्यायालय भवन की मांग लंबे समय से की जा रही थी। इस पर यहां 200 करोड़ रुपये से कोर्ट कांप्लेक्स बनाया जाएगा, जिसमें जिला कोर्ट के साथ ही अधिवक्ताओं के चैंबर और न्यायिक अधिकारियों के आवास सहित सभी सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed