{"_id":"5f76084d8ebc3e5be50e82a6","slug":"cm-yogi-resigns-give-justice-to-hathras-s-daughter-varanasi-news-vns550457568","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी इस्तीफा दो, हाथरस की बिटिया को न्याय दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी इस्तीफा दो, हाथरस की बिटिया को न्याय दो
विज्ञापन
बलिया। हाथरस की बिटिया को न्याय दिलाने और दरिंदों को फांसी की सजा अथवा तेलगांना पुलिस की तरह तत्काल सजा देने की मांग को लेकर युवाओं व सपाइयों ने जगह-जगह कैंडल मार्च निकाल कर विरोध जताया। युवाओं ने कहा कि अगर बिटिया को न्याय नहीं मिलता है तो हम लोग आंदोलन को तेज करने के लिए विवश होंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी केंद्र व प्रदेश सरकार की होगी।
बेल्थरारोड प्रतिनिधि के अनुसार: समाजवादी पार्टी की ओर से बुधवार की शाम हाथरस की बिटिया को न्याय दिलाने के लिए पूर्व विधायक गोरख पासवान के नेतृत्व में कैंडल मार्च बुधवार की शाम निकाला गया। कैंडल मार्च निकालने के पहले पूर्व विधायक पासवान ने इस जघन्य घटना में दोषियों को बचाने का आरोप लगाया। कहा कि प्रदेश में अराजकता का माहौल व्याप्त है। सरकार हर मोर्चे पर विफल है। ऐसे में भाजपा को सत्ता में बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं है। पूर्व जिलाध्यक्ष आद्याशंकर यादव में योगी सरकार की नाकामियों की विस्तार से चर्चा की। रेलवे चौराहे से प्रारंभ होकर कैंडल मार्च नगर भ्रमण के पश्चात त्रिमुहानी पर समाप्त हुआ। इस दौरान सरकार विरोधी और पीड़िता को न्याय दो के नारे गुंजायमान किए गए। इस मौके पर ध्रुव यादव, प्रशांत कुमार मंटू, शाहिद समाजवाद, रूद्र प्रताप, विनोद कुमार पप्पू, गीता देवी, सुरेंद्र यादव, रवि जायसवाल, रामशरण चौहान, अनिल पटेल आदि मौजूद रहे। चिलकहर प्रतिनिधि के अनुसार: क्षेत्र में मनीषा बाल्मीकि के समर्थन में न्याय दिलाने को लेकर युवाओं ने चोगड़ा चट्टी पर कैंडल मार्च निकाल कर विरोध जताया। इस दौरान केंद्र व राज्य सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए फांसी की सजा दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि सरकार द्वारा ऐसा नहीं किया जाता है तो हम सभी युवा न्याय के लिए इस लड़ाई को आगे तक पहुंचाने का काम करेंगे। इस मौके पर पंकज गुप्ता, राम अवध यादव, महाजन पंकज गुप्ता, संदीप यादव, संजय यादव पूर्व प्रमुख, धनंजय मौर्या, राजेश सिंह यादव, बाबूलाल गुप्ता, मन्नू राम, रविंद्र भारती, अंकुर पांडेय, नितेश चौधरी, साहिल सिंघानिया, सरोज, सुनील बेदी, अनूप सिंह, प्रशांत यादव, शिवजी मौर्या आदि मौजूद रहे। रसड़ा प्रतिनिधि के अनुसार: क्षेत्र में भी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हाथरस की बेटी मनीषा बाल्मीकि के न्याय एवं आत्मा के शान्ति के लिए कैंडल मार्च निकाला। युवा नेता अभय सिंह रिंकू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्यारेलाल चौराहे से कैंडल मार्च निकाल कर नगर भ्रमण कर गांधी पार्क पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने गांधी की प्रतिमा के सामने कैंडल जलाकर मनीषा बाल्मीकि की आत्मा की शांति के प्रार्थना कर न्याय की गुहार लगायी। कैंडल मार्च के दौरान कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लिये योगी इस्तीफा दो, मनीषा को न्याय दो। इस मौके पर विजय शंकर यादव, पुरुषोत्तम यादव, विश्वजीत यादव, नागेंद्र पाल, बंधु गोड़, सौरभ यादव, मुलायम यादव, ललित सिंह बिट्टू, जितेंद्र तिवारी, विवेकानन्द यादव, शमशेर अली, हरेराम यादव आदि लोग उपस्थित थे।