{"_id":"5b141b304f1c1b644d8b47c6","slug":"cm-yogi-refuse-to-accept-gold-chain-from-party-mla","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"...जब सीएम योगी ने पार्टी के विधायक से सोने की चेन लेने से किया इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...जब सीएम योगी ने पार्टी के विधायक से सोने की चेन लेने से किया इंकार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
Updated Mon, 04 Jun 2018 01:02 PM IST
विज्ञापन
जनसभा में बोलते सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योगी आदित्यनाथ बातौर मुख्यमंत्री पहली बार रविवार को भदोही पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने यहां पर 87 करोड़ की 106 परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किया।
सीएम के कार्यक्रम के दौरान ऐसा माहौल उस समय कौतूहल भरा हो गया, जब सत्ता पार्टी के एक विधायक की ओर से भेंट की जाने वाली सोने की चेन को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लेने से इनकार कर दिया।
2017 विधानसभा चुनाव के बाद जिले में पहली बार आए मुख्यमंत्री को खुश करने के लिए जनप्रतिनिधियों ने तमाम प्रकार के उपहार मंगाए हुए थे। ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र ने शॉल भेंट की तो सांसद वीरेंद्र सिंह और वाराणसी के कुछ विधायकों ने बुके आदि भेंटकर सीएम का स्वागत किया।
उसी दौरान सत्तापक्ष के एक विधायक ने सीएम को सोने की चेन भेंट करनी चाही, लेकिन मुख्यमंत्री ने उसे स्वीकार करने से इनकार दिया। इसको लेकर तरह-तरह की चर्चा होती रही।

अनुशासित पार्टी का कई मौकों पर टूटा अनुशासन
YOGI
- फोटो : self
भदोही के कार्पेट एक्सपो मार्ट में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में खुद को अनुशासित पार्टी का दावा करने वाली भाजपा का अनुशासन पल-पल टूटता रहा। कार्यकर्ता से लेकर पुराने पदाधिकारी भी एक-दूसरे से उलझते रहे। कभी पानी को लेकर किचकिच हुई तो कभी सीएम के भाषण के दौरान एक-दूसरे पर बिफर पड़े।
सुबह 9:50 बजे मुख्यमंत्री के आने का प्रोटोकाल था। तय समय से करीब 20 मिनट विलंब से सीएम कार्पेट मार्ट सीएम पहुंचे। दोपहर 12 बजे से लोकार्पण एवं शिलान्यास होना था जबकि कार्यकर्ता-पदाधिकारी और लाभार्थी सुबह ही पहुंच गए थे।
सभागार में एसी होने के बाद भी लोग उमस से बेहाल दिखे। प्यास लगने पर पानी नहीं मिला तो भाजपा के कई नेता शोरगुल मचाने लगे। कुछ लोग शांत कराने के चक्कर में गाली गलौज पर उतारू हो गए।
किसी तरह विवाद शांत कराया गया लेकिन सीएम का भाषण शुरू होने के कुछ देर बाद लोग फिर शोर मचाने लगे। यह देख वहां मौजूद लोग कहने से नहीं चूके कि खुद को अनुशासित पार्टी कहने वाली वाली भाजपा में ऐसे अनुशासनहीन लोग हैं।

सपा ने कहा- योगी का कार्यक्रम फ्लॉप
सपा
- फोटो : amar ujala
सपा जिलाध्यक्ष मो. आरिफ सिद्दीकी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को फ्लॉप बताया। उन्होंने कहा कि सरकारी के बजाए सीएम का कार्यक्रम पूरी तरह चुनावी रहा। उन्होंने जिन परियोजनाओं का लोकार्पण किया, वह पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की देन हैं। भाजपा केंद्र में चार साल जबकि सूबे में एक साल में कोई कार्य नहीं कर सकी। सपा के कार्यकाल में हुए कार्यों के सहारे भाजपा 2019 का चुनाव लड़ेगी। भाजपा की चालबाजी जनता समझ चुकी है, चुनाव में सबक सिखाएगी।