{"_id":"5f9d51608ebc3e9bc4245d66","slug":"cm-yogi-reached-varanasi-before-aam-aadmi-party-workers-demonstrated-at-district-headquarters","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी पहुंचे वाराणसी, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी पहुंचे वाराणसी, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर किया प्रदर्शन
Sat, 31 Oct 2020 05:28 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 31 Oct 2020 05:28 PM IST
विज्ञापन
आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन।
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाम को दो दिवसीय दौरे पर बनार पहुंच गए हैं। इससे पहले आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय में विरोध-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं द्वारा नारे बाजी सुनकर पुलिसकर्मी तुरंत उनको हटाने पहुंच गए। कुछ देर कहासुनी के बाद पुलिस ने सभी को वहां से वापस भेज दिया।
विज्ञापन
सर्किट हाउस में वह विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। समीक्षा बैठक के बाद देर रात काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के साथ ही परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। वाराणसी के डीएम जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि सीएम कुछ परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे। विश्वविख्यात देव दीपावली के स्वरूप पर भी इस दौरान निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन