{"_id":"5a1463504f1c1bc9678bd125","slug":"cm-yogi-rally-in-purvanchal-for-nikay-chunav","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी निकाय चुनाव: सीएम योगी ने पूर्वांचल में झोंकी ताकत, हर रोज कर रहे ताबड़तोड़ रैलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी निकाय चुनाव: सीएम योगी ने पूर्वांचल में झोंकी ताकत, हर रोज कर रहे ताबड़तोड़ रैलियां
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 22 Nov 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निकाय चुनावों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरे पूर्वांचल को मथ रहे हैं। मंगलवार को तीन जिलों में सभाएं कर विपक्षियों पर जमकर हमला बोला तो अपनी सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। बुधवार को वाराणसी और जौनपुर में कार्यक्रम है।
मंगलवार को जौनपुर, बलिया और मऊ में स्थानीय मुद्दों को छुआ तो विकास के वादे भी किए तथा परिवार व जातिवाद के दिन लदने की बात कही। जौनपुर में शाहगंज चीनी मिल चलाने का आश्वासन दिया तो बलिया में सपा-बसपा को कोसते हुए फेरी वालों के लिए नीति बनाने व सफाई कर्मियों को राहत देने की बात कही।
मऊ में बोले कि प्रदेश में माफिया राज नहीं चलेगा, गुंडे माफियाओं की जगह जेल में होगी या यमराज के पास। जौनपुर के टीडी कॉलेज की जनसभा में सीएम ने कहा कि प्रदेश की चीनी मिलों को औने-पौने दामों पर बेचने वालों को इसकी कीमत चुकानी होगी। कोर्ट ने इजाजत दी तो शाहगंज समेत प्रदेश की बंद पड़ी अन्य चीनी मिलों को भी चलाया जाएगा। प्रदेश के प्रसिद्ध उत्पादों को पहचान दिलाने के लिए लखनऊ में मंच बनाया जा रहा है।

परिवार और जातिवाद के दिन लदे
सीएम योगी आदित्यनाथ
बलिया पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड की सभा में उन्होंने निकायों में भ्रष्टाचार के लिए सपा-बसपा को आड़े हाथों लिया। कहा, इन दोनों ने निकायों को पंगु बना दिया। निकायों को मजबूत कर उसकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ की जाएगी।
उन्होंने निकायों के लिए फेरी नीति लागू करने के साथ ही पटरी दुकानदारों व आउट सोर्सिंग के तहत कार्यरत सफाईकर्मियों के लिए पहल की जाएगी। कहा, गरीबों के हक पर डाका डालने वाले भ्रष्ट अफसरों की संपत्ति जब्त कर गरीबों में बांट दी जाएगी। अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को पूरी छूट दी गई है।
मऊ के सोनी धापा इंटर कालेज की सभा में सपा और बसपा की सरकार में जाति और परिवारवाद हावी रहने, पिछली सरकारों के नकारेपन से उद्योग धंधे बंद होने की बात उठाई। कहा कि जनता को विकास पसंद है।
चुनाव के बाद नगर को एलईडी लाइटों से जगमगाएंगे। इसकी कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। प्रदेश में वादे के मुताबिक बिजली दी जा रही है न कि पूर्व की सरकार की तरह भेदभाव किया जा रहा है।