{"_id":"5a6390884f1c1b84268b584a","slug":"cm-yogi-promise-kashi-will-make-model-city-before-election","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी ने लोकसभा चुनाव से पहले काशी को मॉडल शहर बनाने का दिया भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी ने लोकसभा चुनाव से पहले काशी को मॉडल शहर बनाने का दिया भरोसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 21 Jan 2018 11:03 AM IST
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के सामने काशी के विकास की तस्वीर रखी। सर्किट हाउस में करीब दो घंटे की मुलाकात में मुख्यमंत्री ने पिछले छह माह में राज्य सरकार की तरफ से शुरू की गई योजनाओं और काशी में चल रहे विकास कार्यों के बारे में शाह को जानकारी दी।
इसके साथ ही 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले काशी के विकास के लिए शुरू की जाने वाली योजनाओं का खाका खींचा। सीएम योगी ने आश्वासन दिया कि चुनाव से पहले काशी को मॉडल शहर बनाने का प्रयास किया जाएगा। मुख्यमंत्री और भाजपा अध्यक्ष एक ही गाड़ी में दोपहर 12:20 बजे सर्किट हाउस पहुंचे।
वीवीआईपी कक्ष में दोनों नेता करीब दो घंटे तक साथ रहे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में चल रही योजनाओं खासतौर पर आईपीडीएस और ऊर्जा गंगा पर बातचीत की। मुख्यमंत्री ने दो-तीन महीने में दोनों काम पूरा होने की बात कही।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मंडुवाडीह फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अब उसका उद्घाटन होना है। चौकाघाट-लहरतारा फ्लाईओवर का विस्तार कार्य मई-जून तक हो जाएगा। योगी ने शाह को बताया कि 31 मार्च तक बनारस के आठ ब्लाक पूरी तरह से खुले में शौच से मुक्त कर दिए जाएंगे।

डॉ. पांडेय ने दी चुनावी तैयारी की जानकारी
अमित शाह, योगी आदित्य नाथ व महेन्द्र नाथ पांडेय
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा रिंग रोड परियोजना के पहले चरण का काम अंतिम चरण में है। जल्दी ही दूसरे चरण का काम भी शुरू कर दिया जाए। वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग और वाराणसी-जौनपुर मार्ग पर चल रहे फोरलेन काम के संदर्भ में भी चर्चा की गई।
इस दौरान संसदीय कार्य एवं नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय भी मौजूद थे। दोनों नेता दोपहर 2:22 बजे सर्किट हाउस से काशी विद्यापीठ के लिए रवाना हुए।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. पांडेय ने शाह से मुलाकात कर 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव पर चर्चा की। प्रदेश नेतृत्व की चुनावी तैयारियों के बारे में बताने के साथ ही डॉ. पांडेय ने कहा कि संगठन के जो लोग सरकार में चले गए हैं, उसकी भरपाई जल्दी ही कर ली जाएगी। इस दौरान शाह ने नगर निकाय चुनाव में भाजपा की जीत के लिए डॉ. पांडेय को बधाई दी।