फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM yogi on ambedkar article 370 in jharkhand election 2019 sonbahdra

जम्मू- कश्मीर से 370 हटाकर किया आंबेडकर के सपनों को साकार: सीएम योगी

Thu, 28 Nov 2019 12:09 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 28 Nov 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
CM yogi on ambedkar article 370 in jharkhand election 2019 sonbahdra
सीएम योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह ने जम्मू- कश्मीर से अनुच्छेद 370 को सदा के लिए समाप्त कर डॉक्टर भीमराव आंबेडकर के सपनों को साकार किया है। इससे पहले किसी सरकार ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 समाप्त करने की हिम्मत नहीं दिखाई। मुख्यमंत्री योगी बुधवार को झारखंड के भवनाथपुर से भाजपा प्रत्याशी भानु प्रताप शाही के पक्ष में सभा को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन

  
सीएम ने अपना भाषण तीन बार भारत माता की जय बोलकर शुरू किया। कहा कि यूपी और झारखंड सटा हुआ है। हमारी और आपकी समस्या समान है। इस समान समस्या को समाप्त करने के लिए दिल्ली, उत्तर प्रदेश और झारखंड में समान सरकार का होना जरूरी है।
विज्ञापन


भाजपा समस्या को सिर्फ बोलती नहीं है उसका समाधान भी करती है। कहा कि उत्तर प्रदेश मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम व भगवान कृष्ण दोनों की जन्मभूमि है। मथुरा में जन्म लिए और बंशीधर नगर में पधारकर यहां के लोगों का भगवान श्री कृष्ण ने कृतार्थ किया। सीएम ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि झारखंड में रघुवरदास ने एक लाख युवाओं को नौकरी देने का काम किया है। चुनाव बाद यहां स्टील प्लांट लगेगा। राजद व कांग्रेस देश में समस्या पैदा करते हैं। इन दोनों दलों ने देश को सिर्फ समस्या ही समस्या दी हैं। यदि समस्या नहीं दी होती तो हिंदुओं को इतने दिनों तक राम मंदिर के लिए इंतजार नहीं करना पड़ता। मुस्लिम बहनों को भी सम्मान के साथ जीने का हक दिया है। हम समस्या लटकाते नहीं उसका समाधान करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed