फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Yogi is coming to Kashi today Will take stock of the preparation for the inauguration of Ganga Vilas Cruise

आज काशी आ रहे हैं CM Yogi: गंगा विलास क्रूज के लोकार्पण की तैयारियों का लेंगे जायजा, ये रहेगा पूरा कार्यक्रम

Thu, 12 Jan 2023 07:31 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 12 Jan 2023 07:31 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को गंगा विलास क्रूज को वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। साथ ही विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी करेंगे। इसी लिहाज से मुख्यमंत्री वाराणसी आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री अपराह्न 3.30 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट आएंगे।

विज्ञापन
CM Yogi is coming to Kashi today Will take stock of the preparation for the inauguration of Ganga Vilas Cruise
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय (12-13 जनवरी) दौरे पर गुरुवार को वाराणसी आएंगे। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल लोकार्पण से जुड़े कार्यक्रमों की तैयारियों की जानकारी लेंगे। साथ ही अलग-अलग कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे। 

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को गंगा विलास क्रूज को वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। साथ ही विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी करेंगे। इसी लिहाज से मुख्यमंत्री वाराणसी आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री अपराह्न 3.30 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट आएंगे। वहां से सर्किट हाउस जाना है। इसके बाद पड़ाव स्थित भगवान अवधूत राम आश्रम जाएंगे। खोजवा में श्रीमदजगदगुरू रामानंदाचार्य के 723वें जयंती महोत्सव पर आयोजित श्री भक्तमाल कथा में भी मुख्यमंत्री शामिल होंगे। यहां स्वामी डा. राम कमल दास वेदांती से मुलाकात के बाद वे काशी विश्वनाथ मंदिर में जाएंगे। दर्शन-पूजन के बाद मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। शुक्रवार की सुबह रविदास घाट पर आयोजित एमवी गंगा विलास को रवाना करने और टेंट सिटी के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 
आज काशी आएंगे केंद्रीय मंत्री
केंद्रीय जलपत्तन मंत्री सर्बानंद सोनोवाल बृहस्पतिवार को वाराणसी पहुंचेंगे। वे सर्किट हाउस में प्रवास करेेंगे और शुक्रवार की सुबह रविदास घाट पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed