फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   cm yogi inaugurated many schemes in varanasi

बनारस में बोले सीएम योगी, हमारे विकास का पैमाना सबका साथ-सबका विकास

Thu, 26 Oct 2017 03:29 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 26 Oct 2017 03:29 PM IST
विज्ञापन
cm yogi inaugurated many schemes in varanasi
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने कहा कि काशी की गलियां, विरासत और धरोहरें यहां की पहचान है। मूलस्वरूप में बिना बदलाव किए इन्हें संवारने और सहेजने का काम चल रहा है। आगामी पांच से छह महीने में काशी की तस्वीर बदल जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों पर तंज कसते हुए कहा कि हम किसी जाति और मजहब के खांचे में रख कर विकास कार्य नहीं करते। हमारे विकास का पैमाना सबका साथ-सबका विकास है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने संकुल में तीन योजनाओं का शिलान्यास और दो योजनाओं का लोकार्पण किया। साथ ही किसान ऋण मोचन योजना के तहत किसानों को प्रमाणपत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि काशी ने धर्म-संस्कृति, कला-साहित्य और धरोहरों के रूप में देश-दुनिया को बहुत कुछ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब प्राचीनता और आधुनिकता में समन्वय बनाकर काशी को संवारना है। यहां के विकास के लिए अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है। हृदय, अमृत, प्रसाद योजनाओं के तहत विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को सचेत किया कि वे विकास कार्यों को तेजी से क्रियान्वित कराएं।

केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को साकार करने के लिए प्रशासन के साथ जन सहभागिता भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि चार नवंबर को काशी में देव दीपावली है।

अयोध्या के बाद काशी में इस महापर्व को और ज्यादा धूमधाम से मनाया जाएगा। देव दीपावली पर अलौकिक पल के भागीदार बनने के लिए वह काशी आने की कोशिश करेंगे।

मुख्यमंत्री ने काशी विद्यापीठ ब्लाक को ओडीएफ घोषित करते हुए कहा कि प्रदेश के शामली, गाजियाबाद, बिजनौर, हापुड़ और गौतम बुद्ध नगर सहित छह जिलों को खुले में शौचमुक्त कर दिया गया है।

नगर क्षेत्र के 111 स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं का शिलान्यास करते हुए उन्होंने शिक्षकों से अपील की कि वे स्वच्छता को अपनाएं और बच्चों को स्वच्छता का महत्व भी बताएं।  

उन्होंने प्रशासनिक मशीनरी को सचेत किया कि वे चल रही योजनाओं को समय पर गुणवत्ता के साथ पूरा कराएं। मुख्यमंत्री ने अपने प्रख्यात ठुमरी गायिका गिरिजा देवी को नमन करते हुए अपने भाषण की शुरूआत की और श्रद्धांजलि अर्पित कर अपनी वाणी को विराम दिया।

काशी में बनेगा पावन पथ

cm yogi inaugurated many schemes in varanasi
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि काशी में मंदिरों को एक दूसरे से जोड़ने के लिए पावन पथ का निर्माण कराया जाएगा। केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से काम भी चल रहा हे।

प्रदेश सरकार में सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि श्रीकाशी विश्वनाथ को केंद्र में रखकरद्वादश ज्योर्तिलिंग, अष्ठभैरव, नौगौरी, नौ दुर्गा और कालभैरव को जोड़ा जाएगा। ताकि लोग एक जगह से दूसरे जगह आसानी से जा सकें।

पावन पथ मार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराकर सुंदर बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 33.89 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इसमें 9.59 करोड़ तीन हजार का शिलान्यास और 24.29 करोड़, 99 हजार की लागत से कार्यों का हुआ लोकार्पण हुआ।

किसान ऋण मोचन योजना के तहत 682 किसानों को किसान ऋण माफी का प्रमाण पत्र विततिर किया गया। मंच से मुख्यमंत्री ने दस किसानों को अपने हाथ से प्रमाण पत्र बांटे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed