फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Yogi in Varanasi Invited entrepreneurs to invest in UP future of Pharma in state is bright

वाराणसी में सीएम योगी: उद्यमियों को UP में निवेश करने का आमंत्रण, बोले- प्रदेश में फार्मा का भविष्य उज्ज्वल

Sat, 04 Feb 2023 09:02 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 04 Feb 2023 09:02 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार दोपहर बाद वाराणसी पहुंचे। बाबतपुर एयरपोर्ट से सीधे आशा महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेमिनार के दूसरे सत्र का उद्घाटन किया। उन्होंने फार्मा सेक्टर के विशेषज्ञ उद्यमियों को यूपी में निवेश के लिए आमंत्रित किया। 

विज्ञापन
CM Yogi in Varanasi Invited entrepreneurs to invest in UP future of Pharma in state is bright
आशा महाविद्यालय में सीएम योगी का संबोधन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के आशा महाविद्यालय में औषधि विकास और अवसर विषय पर आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबोधित किया। उन्होंने फार्मा सेक्टर के विशेषज्ञ, स्टेक होल्डर्स और उद्यमियों को यूपी में निवेश के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में फार्मा सेक्टर के लिए पर्याप्त मैनपॉवर, बेहतर रोड कनेक्टिविटी, पर्याप्त लैंड बैंक और सुरक्षित माहौल उपलब्ध है।

विज्ञापन


अब आवश्यकता है कि फार्मा सेक्टर के रिसर्च फेलो और छात्र-छात्राएं गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से काम करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश फार्मा का एक बड़ा केंद्र बनकर उभरने जा रहा है। दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को दोपहर बाद वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाबतपुर एयरपोर्ट से सीधे आशा महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेमिनार के दूसरे सत्र का उद्घाटन किया।

विज्ञापन

फार्मा बाजार में भारत की बड़ी भूमिका

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले नौ साल में फार्मा सेक्टर में बहुत से नये कार्य हुए हैं। इन्हीं प्रयासों की वजह से फार्मा बाजार में भारत बड़ी भूमिका में है। कोरोना काल की याद दिलाते हुए उन्होंने कहा कि मानवता के उस दौर में भारत ने अपनी सामर्थ्य और ताकत का प्रदर्शन दुनिया के भले के लिए किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फार्मा सेक्टर के निवेशकों का आह्वान किया और कहा कि फार्मा सेक्टर में जो संभावना दुनिया में भारत के अंदर है, वही संभावना भारत के अंदर उत्तर प्रदेश में है। इस क्षेत्र में कार्य कर रहे विशेषज्ञ, रिसर्च फेलो, स्टेक होल्डर्स और छात्र छात्राओं को अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए आश्वस्त होकर इसमें कार्य करना चाहिए।

शोध के साथ करना होगा नए संस्थानों का निर्माण

मुख्यमंत्री ने कहा कि 30 करोड़ लोग यूपी की स्वास्थ्य सेवाओं पर निर्भर हैं। लखनऊ और पटना के बीच दवा के केवल दो बड़े बाजार वाराणसी और गोरखपुर में हैं। पटना तक दवा की आपूर्ति वाराणसी से और काठमांडू तक दवा की आपूर्ति गोरखपुर से होती है। ऐसे में इस क्षेत्र में शोध के साथ ही नये संस्थानों का भी निर्माण करना होगा। उन्होंने कहा कि भारत ने ठान लिया है तो दुनिया के मंच पर भारत की प्रतिभा अवश्य छाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed