फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM yogi came varanasi before PM Modi visit

पीएम मोदी के काशी आगमन से पूर्व तैयारी जानने आएंगे सीएम योगी

Mon, 09 Jul 2018 09:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 09 Jul 2018 09:21 AM IST
विज्ञापन
CM yogi came varanasi before PM Modi visit
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी आगमन से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तैयारियों को जानने वाराणसी आएंगे। वाराणसी प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री मिर्जापुर और आजमगढ़ पहुंचकर वहां भी तैयारियों की समीक्षा कर सकते हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली सूचना के अनुसार 11 जुलाई को दोपहर बाद मुख्यमंत्री वाराणसी आएंगे। इस दौरान वे पीएम की प्रस्तावित जनसभा और लोकार्पण होने वाली परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना के बाद प्रशासन 10 जुलाई तक तैयारियों को पूरा करने में जुट गया है। वाराणसी में प्रधानमंत्री राजा तालाब में जनसभा को संबोधित करेेंगे और परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा मिर्जापुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम चुनार और सिटी ब्लॉक के चंदईपुर में प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री चुनार पुल, बाण सागर परियोजना हलिया सहित चुनार और चंदईपुर में दोनों कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का शिलान्यास और जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री 14 और 15 जुलाई के दो दिवसीय प्रवास के दौरान वाराणसी, मिर्जापुर और आजमगढ़ में कई कार्यक्रमों में हिस्सा ले सकते हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री इन तीनों जिलों में 11 जुलाई को पहुंचकर तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

रथयात्रा मेले में दर्शन करने जा सकते हैं पीएम

CM yogi came varanasi before PM Modi visit
प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करते सीएम योगी। - फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 और 15 जुलाई को काशी में रहेंगे। इस दौरान क्षेत्र में रथयात्रा मेला भी लगता है। जिसमें लाखों लोगों की भीड़ जुटती है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री भगवान जगन्नाथ का दर्शन करने भी जा सकते हैं। 

रथयात्रा मेला राजातालाब से शुरू होकर भैरवनाथ तक लगा रहता है। बदलते समय में यह कृष्णदत्तपुर कोइलीपुल से होकर जंसा तक तथा मिर्जामुराद क्षेत्र से लेकर मोहनसराय शाहाबाद तक लगता है ।

मुख्य आकर्षण राजा तालाब से भैरवनाथ तक के मेले में ही होता है। यहां राजातालाब में महाराज बलवंत सिंह महाविद्यालय में काशीराज के किले से रथ निकलता है, जो भैरव तालाब के लक्ष्मी नारायण मंदिर तक पहुंचता है।

रथ यात्रा की शुरुआत पहले महाराज काशीराज विभूति नारायण सिंह राजा तालाब से रथ खींचा करते थे। अब इस परंपरा का निर्वाह कुंवर अनंत नारायण सिंह कर रहे हैं।

पीएम की जनसभा का आमंत्रण देने घर-घर जाएंगे कार्यकर्ता

CM yogi came varanasi before PM Modi visit
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर शनिवार को गुलाब बाग स्थित भाजपा कार्यालय में बैठक हुई। राजातालाब में होने वाली जनसभा के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई।

क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि पीएम की जनसभा में कम से कम एक लाख से अधिक लोग आएंगे। हर मंडल से 25 टोली बनाकर पीएम के कार्यक्रम में आने के लिए आमंत्रित करेंगे। 

प्रदेश के राज्यमंत्री डा. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि काशी ने हमेशा अपने सांसद पर भरोसा किया है। कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोग पहुंचकर नया कीर्तिमान बनाएंगे।

बैठक में तय हुआ कि कार्यक्रम स्थल के 10 किमी दायरे में आने वाले गांव के हर घर में भाजपा कार्यकर्ता जाएंगे। पीएम की उपलब्धियों का पंफलेट पहुंचाएंगे। सभी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंडल के प्रभारी मंडल अध्यक्ष के साथ कल शाम तक बैठक कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed