सीएम योगी पहुंचे बलिया: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण, पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री; सुरक्षा अलर्ट
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को बलिया पहुंचे और पकंहा गांव के गलाफरपुर में करीब 50 बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की। वह दोपहर करीब एक बजे जिले में पहुंचे और ढाई बजे रवाना हुए। इस दौरान अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाएं संभालीं। मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को बलिया पहुंचे और सहतवार थाना क्षेत्र के पकंहा गांव के गलाफरपुर में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की। मुख्यमंत्री दोपहर करीब एक बजे जिले में पहुंचे और करीब ढाई घंटे के दौरे के बाद दोपहर ढाई बजे रवाना हो गए। प्रशासन की ओर से करीब 50 बाढ़ पीड़ितों की सूची तैयार की गई थी, जिन्हें मुख्यमंत्री ने राहत सामग्री वितरित की।
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं पहले ही पूरी कर ली थीं। कार्यक्रम के दौरान बाढ़ प्रभावित लोगों से मुख्यमंत्री ने मुलाकात की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। राहत सामग्री वितरण के दौरान प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर शुक्रवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने क्षेत्रीय विधायक केतकी सिंह के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया था। अधिकारियों ने जर्मन हैंगर, हेलीपैड, बैरिकेडिंग और मंच की व्यवस्थाओं का जायजा लिया था। निरीक्षण के दौरान जर्मन हैंगर के पूरब और पश्चिम दिशा में उसका आकार बढ़ाने तथा मंच का आकार बढ़ाने के निर्देश दिए गए थे।
कार्यक्रम स्थल के पास बनाए गए सेफ हाउस का भी अधिकारियों ने निरीक्षण किया था। लोक निर्माण विभाग की देखरेख में तैयार हेलीपैड की व्यवस्था देखने के बाद जिलाधिकारी ने खेत के चारों ओर बैरिकेडिंग कराने के निर्देश दिए थे।
मुख्यमंत्री का दौरा बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों के लिए राहत पहुंचाने और उनकी समस्याओं को जानने के लिहाज से महत्वपूर्ण रहा। करीब ढाई घंटे के जिले के प्रवास के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर ढाई बजे बलिया से रवाना हो गए।