बनारस पहुंचे सीएम योगी, कहा- पीएम मोदी इस दौरे में देंगे 1000 करोड़ की सौगात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभास्थल के निरीक्षण के बाद उन्होंने जिला प्रशासन और तैयारियों से जुड़े विभागों के साथ बैठक की। डीएम ने पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के जरिए उन्हें तैयारियों का ब्ल्यूप्रिंट दिखाया।
अधिकारियों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री ने बिंदुवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सतर्क किया कि पीएम के आगमन से पहले सभी तैयारियां पूरी तरह दुरुस्त कर ली जाएं। किसी स्तर पर कोई खामी नहीं होनी चाहिए।
प्रधानमंत्री 14 और 15 जुलाई को अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर होंगे। यह उनका 13वां दौरा है। इस दौरे में लगभग एक हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास उनके हाथों कराया जाना है। वाराणसी से बलिया के बीच मेमू ट्रेन का उद्घाटन भी पीएम करेेंगे।
बुधवार की दोपहर करीब 1:55 बजे आजमगढ़ से मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से राजातालाब के कचनार स्थित पीएम के कार्यक्रम स्थल पहुंचे। यहां 14 जुलाई को पीएम की जनसभा होगी और वह विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे।
सभास्थल की तैयारियों का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री ने राजातालाब में ही खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर स्थित सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की।
पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन देखने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि सुव्यवस्थित तरीके से जल्द से जल्द सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। बैठक में डीएम सुरेंद्र सिंह के अलावा उन विभागों के भी अधिकारी शामिल थे, जिनकी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कराया जाना है।
पीएम को दिखे बदलती काशी और जनता को विकास
प्रधानमंत्री को बदलती काशी दिखे और जनता को विकास, यह सुनिश्चित कराया जाए। विकास योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के साथ जनता तक उनके हितों का संदेश पहुंचे। परियोजनाओं, योजनाओं का लाभ सीधा जनता तक पहुंचाएं।
जिन परियोजनाओं का शिलान्यास होना है, उनका काम तय समयसीमा में पूरा हो, यह भी सुनिश्चित कराना होगा। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित सभास्थल का निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने जिले के अधिकारियों को शहर की साफ सफाई और यातायात व्यवस्था को लेकर अभियान चलाने का निर्देश दिया।
कहा, ये व्यवस्थाएं तत्काल दुरुस्त कराई जाएं और पीएम के दौर के बाद भी इन पर निरंतर निगरानी की जाए। इससे जनता के बीच एक अच्छा संदेश जाएगा। प्रधानमंत्री के दौरे में रूट डायवर्जन आदि में वैकल्पिक मार्गों की तलाश कर उन्हें भी शुरू कराया जाए।
मंच से लेकर हेलीपैड तक निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने पीएम के कार्यक्रम के दौरान बारिश से निपटने के इंतजाम के लिए खास तौर से निर्देश दिए। जनप्रतिनिधियों से भी प्रधानमंत्री के दौरे से पहले जनता के बीच जाकर कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार को कहा।
काशी सहित पूरे पूर्वांचल में केंद्र और राज्य सरकार के विकास कार्यों की चर्चा होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के कामकाज के प्रचार-प्रसार का सबसे बेहतर तरीका लाभार्थियों के जरिए जनता के बीच अनुभव साझा कराने से होगा।
अधिकारी और जनप्रतिनिधि लाभार्थियों को जनता के बीच सक्रिय करें और सरकार की योजनाओं का प्रचार कर अधिकाधिक लोगों को इनका लाभ दिलाने में भूमिका निभाएं।
पावर प्वाइंट पर देखा तैयारियों का ब्ल्यूप्रिंट
तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को ताकीद की कि पीएम के आगमन से पहले सभी तैयारियां पूरी तरह दुरुस्त कर ली जाएं। किसी स्तर पर कोई खामी नहीं होनी चाहिए।
प्रधानमंत्री 14 और 15 जुलाई को अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर होंगे। यह उनका 13वां दौरा है। हेलीकाप्टर से राजातालाब के कचनार स्थित पीएम के कार्यक्रम स्थल पहुंचे मुख्यमंत्री ने मंच से पंडाल तक बारीकी से तैयारियां देखीं।
फिर राजातालाब में ही खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर स्थित सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन देखने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि सुव्यवस्थित तरीके से जल्द से जल्द सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। बैठक में डीएम सुरेंद्र सिंह के अलावा उन विभागों के भी अधिकारी शामिल थे, जिनकी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कराया जाना है।
निरीक्षण के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, विधि, न्याय, सूचना, खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी, अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी, एडीजी जोन पीवी रामाशास्त्री, कमिश्नर दीपक अग्रवाल, आईजी विजय सिंह मीणा, जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह, नगर आयुक्त डॉ. नितिन बंसल, मुख्य विकास अधिकारी गौरांग राठी आदि मौजूद थे।
काशी के घर घर जाएं और सरकार की योजना बताएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के काशी में हुए स्वागत का संदेश भी जाना चाहिए। राजातालाब में प्रधानमंत्री की प्रस्तावित जनसभा स्थल का निरीक्षण करने के बाद सर्किट पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के रुप में नरेंद्र मोदी का वाराणसी दौरा सौगातों से भरा होता है। जब वे यहां आते हैं तो जनता के लिए विकास की पोटली खोलते हैं। किसी सांसद के रुप में अब तक का यह सर्वाधिक काम है। इन बातों को जनता के बीच पहुंचाया जाना जरुरी है और आप लोग जनता से सीधे संवाद कर यह बातें पहुंचाएं।
छोटी छोटी बैठकों में केंद्र और राज्य सरकार के लाभार्थियों को बुलाया जाए और उनके माध्यम से आए बदलाव की जानकारी लोगो के बीच ले जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारियों के समन्वय कर जरुरतमंदों को योजनाओं का लाभ दिलाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के दौरे से पहले बने सकरात्मक माहौल को बनाया रखा जाय।