फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM yogi arrived Azamgarh before PM Modi vist

पीएम बनने के बाद पहली बार आजमगढ़ आएंगे मोदी, तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे सीएम योगी

Wed, 11 Jul 2018 01:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Wed, 11 Jul 2018 01:03 PM IST
विज्ञापन
CM yogi arrived Azamgarh before PM Modi vist
कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे सहित कई बड़ी योजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण को लेकर पीएम मोदी 14-15 जुलाई को आजमगढ़ आएंगे। पीएम के संभावित कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है। प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार नरेंद्र मोदी का आजमगढ़ आगमन हो रहा है।

 उधर, जिले का सियासी पारा भी चढ़ता जा रहा है।  सूबे के मुखिया पीएम के कार्यक्रम के मद्देनजर चली रही तैयारियों का जायजा लेने के लिए आजमगढ़ पहुंच चुके हैं। सीएम योगी का राजकीय हेलीकॉप्टर मंदुरी हवाई पट्टी पर सुबह करीब 11:40 पर उतरा।  
विज्ञापन


कार्यक्रम स्थल के निरीक्षण के बाद वो मंडल और आसपास के अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा बैठक कर रहे हैं। इसके बाद वो जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे। आजमगढ़ से सीएम योगी वाराणसी आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदुरी हवाई पट्टी  के वीवीआईपी लाउंज में आजमगढ़, बलिया और मऊ के अलावा गाजीपुर, अंबेडकरनगर, जौनपुर के जिलाधिकारियों के अलावा अन्य जनपदीय अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा बैठक कर रहे हैं।

इधर, पीएम के कार्यक्रम को लेकर  रैली स्थल पर भी कार्य ने जोर पकड़ लिया है। टेंट लगाने और संपर्क मांग सुधारने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। वाराणसी में सीएम योगी बैठक करेंगे और राजातालब में कार्यकर्म स्थल का निरीक्षण करेंगे। बता दें कि पीएम मोदी 14-15 जुलाई को आजमगढ़,वाराणसी और मिर्जापुर में जनसभा करने वाले हैं। 

पूर्वांचल के लिए सौगातों की होगी बौछार

CM yogi arrived Azamgarh before PM Modi vist
पीएम के कार्यक्रम को लेकर चल रही तैयारी - फोटो : अमर उजाला
पूर्वांचल के लिए सौगातों की बौछार करने के लिए 14 जुलाई को मंदुरी हवाई पट्टी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन हो रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी के लोग जहां एड़ीचोटी का जोर लगाए हुए हैं। वहीं जिला प्रशासन कई दिनों से पसीना बहा रहा। खुफिया विभाग के लोग आसपास के गांव में डेरा डाल गतिविधियों पर नजर रख रहे।

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी बुधवार को कार्यक्रम के तैयारियों की समीक्षा करने पहुंचे हैं।  माना जा रहा कि सीएम के जाते ही पूरा कार्यक्रम स्थल एसपीजी के हवाले कर दिया जाएगा।  बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम जून के पहले ही सप्ताह में तय हुआ था, जिला प्रशासन की तरफ से कार्यक्रम की काफी हद तक तैयारियां भी कर ली गई थी, लेकिन किन्ही कारणों से यह कार्यक्रम टल गया था।

करीब एक सप्ताह पूर्व पुन: कार्यक्रम तय होने की सुगबुगाहट होने पर जिला प्रशासन पुन: तैयारियों में जुट गया। बारिश आदि को देखते हुए कार्यक्रम स्थल का चयन मंदुरी हवाई पट्टी किया गया। जिला प्रशासन की तरफ से तैयारियां तो चल रही थी, लेकिन संशय बना रहा।

रविवार को मुख्यमंत्री का प्रोटोकाल आने के बाद यह तय हो गया कि प्रधानमंत्री 14 जुलाई को आएंगे। सीएम का प्रोटोकाल आने के बाद तैयारियां युद्धस्तर पर शुरू हो गई। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक सीएम के समीक्षा करने के बाद ही पूरा मैदान एसपीजी के हवाले कर दिया जाएगा।

इसके बाद एसपीजी के अधिकारी ही पूरी रुपरेखा तय करेंगे। इसके अलावा जिले की गतिविधियों को देखते हुए खुफिया विभाग के लोग शहर के के विभिन्न क्षेत्रों सहित मंदुरी के आसपास के गांव में डेरा डाल दिए हैं। यह लोग वहीं से अपने स्तर से गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। 

चप्पे-चप्पे पर पुलिसवालों की ड्यूटी

CM yogi arrived Azamgarh before PM Modi vist
नरेंद्र मोदी
विश्व के संवेदनशील नेताओं की सूची में शामिल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में जिला प्रशासन की तरफ से कोई भी कोताही नहीं बरती जा रही। कार्यक्रम को देखते हुए जहां पूरा कार्यक्रम स्थल आदि एसपीजी की सुरक्षा में रहेगा।

वहीं इनके सहयोग के लिए भारी भरकम फोर्स लगाई जाएगी। तय रणनीति के तहत कार्यक्रम वाले दिन चप्पे-चप्पे पर पुलिसवालों की ड्यूटी रहेगी। ताकि कहीं से किसी को कोई भी परेशानी न हो सके। कार्यक्रम के दौरान जहां भारी भरकम फोर्स तैनात की जाएगी।

वहीं तीसरी कहे जाने वाला सीसीटीवी कैमरा भी बड़े पैमाने पर लगाया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक करीब 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरा मंगा लिया गया है। शेष और कैमरों की डिमांड की गई है। जो जल्द ही उपलब्ध हो जाएगा।

सुविधा के हिसाब से सीसीटीवी कैमरा मंच के चारो तरफ लगाया जाएगा। कार्यक्रम में प्रवेश करने के लिए बनाए गए सभी प्रमुख गेटों पर लगेगा। इसके अलावा जिस स्थान पर लोगों की भीड़ रहेगी।

उस भीड़ के बीच की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए भी कैमरा लगेगा। जितने भी सीसीटीवी कैमरे रहेंगे। उसे किसी एक गुप्त स्थान पर कंट्रोल रुम बनाकर संचालित करते हुए स्थितियों पर नजर रखी जाएगी। इसके लिए विशेषज्ञों की खास टीम बुलाई गई है।  

पीएम की रैली को लेकर अल्पसंख्यक मोर्चा ने भी की तैयारी

CM yogi arrived Azamgarh before PM Modi vist
नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री की प्रस्तावित रैली के लिए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने भी तैयारी की है। भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला संयोजक मो. सद्दाम को जिम्मेदारी दी है कि पीएम की रैली में मुसलिम समाज की भागीदारी अधिक से अधिक कराएं।

इसको लेकर अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक जिला कार्यालय पर हुई। मो. सद्दाम ने कहा कि 14 जुलाई को पीएम पूर्वांचल एक्सप्रेस का शिलान्यास करने आ रहे हैं। सभी विधानसभा क्षेत्रों से लगभग 10 हजार से भी ज्यादा अल्पसंख्यक समुदाय के लोग रैली में शामिल होंगे।

इसके लिए मुबारकपुर के प्रभारी हसन नसीम, सगड़ी के जावेद अख्तर, मेंहनगर के नसीम हैदर, गोपालपुर के तहमुल अब्बास, अतरौलिया के रहबर हुसैन, फूलपुर के निजामुद्दीन, लालगंज हेतु इजहार अहमद, मार्टिनगंज के लिए सोनू, भाजपा निजामबाद के परवेज आजमी व सदर विधानसभा के लिए मो. फहीम को जिम्मेदारियां सौंपी गई है।


 माहुल नगर पंचायत के महाविद्यालय में मंगलवार को भाजपा की एक बैठक हुई। इसमें 14 को मोदी की रैली में अधिक से अधिक भीड़ जुटाने की रणनीति बनी। मुख्य अतिथि गोरखपुर क्षेत्र के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्र शुक्ला ने कहा कि फुलपूर विधानसभा क्षेत्र से करीब एक हजार मोटरसाइकिल, 500 छोटे वाहनों सहित 100 बसों के माध्यम से 10 हजार से ज्यादा लोग रैली स्थल तक पहुंचेंगे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed