फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Yogi announced RS 50 lakh and government job to family of martyr jawan of Chandauli

सीएम योगी ने की घोषणा: चंदौली के शहीद जवान के परिवार को 50 लाख और सरकारी नौकरी, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Thu, 18 May 2023 06:51 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 18 May 2023 06:51 PM IST
सार

असम राइफल्स में तैनात चंदौली के शहाबगंज थाना क्षेत्र के रसिया गांव निवासी जवान आलोक कुमार मणिपुर नक्सली हमले में शहीद हो गए। सीएम योगी ने जवान को भावभीनी श्रद्धांजलि देतेहुए परिजनों को 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की।

विज्ञापन
CM Yogi announced RS 50 lakh and government job to family of martyr jawan of Chandauli
चंदौली पहुंचा शहीद जवान का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मणिपुर नक्सली हमले में चंदौली निवासी शहीद जवान आलोक राव (22) को परिजनों को 50 लाख की आर्थिक सहायता तथा उनके परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को शहीद जवान को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए यह घोषणा की। शहीद जवान आलोक कुमार के नाम पर एक सड़क भी बनेगी।

विज्ञापन


शहीद जवान आलोक राव का पार्थिव शरीर गुरुवार को गांव पहुंचा। उनकी अंतिम यात्रा में जलसैलाब उमड़ पडा। आलोक राव अमर रहें और भारत माता के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। राजकीय सम्मान व गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई दी गई। वाराणसी एयरपोर्ट से सुबह दस बजे के करीब तिरंगे में लिपटा शहीद का पार्थिव शरीर चकिया सीआरपीएफ सेंटर के पास पहुंचा।
विज्ञापन


वहां पहले से ही हजारों की संख्या में मौजूद युवाओं ने भारत माता की जय, शहीद आलोक राव अमर रहे के नारों के साथ शहीद जवान का सम्मान किया। इसके बाद युवकों की टोली डीजे पर देशभक्ति गाने की धुन और देशभक्ति नारे लगाते हुए लगभग 12 किलोमीटर तक पैदल, मोटरसाइकिल व चारपहिया वाहन से जुलूस के रूप में शहीद जवान के गांव पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटे का शव देख मां हुईं बेसुध
शहीद जवान के अंतिम दर्शन करने के लिए कई गांवों के लोग कतारबद्ध होकर खड़े थे। लोग शहीद पर पुष्प वर्षा कर रहे थे। पार्थिव शरीर जिस गांव से गुजर रहा था महिलाएं फूट-फूटकर रो रहीं थीं। शहीद का पार्थिव शरीर रसिया गांव में शाम तीन बजे के करीब पहुंचा। मां माया देवी की चीत्कार सुनकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। 

पिता विजय कुमार,भाई अतुल कुमार राव, भाभी प्रीति और बहन वंदना व ज्योति सहित परिवार के अन्य सदस्यों और रिश्तेदारों ने अंतिम दर्शन कर पुष्प चक्र अर्पित किए। डीएम निखिल टी फंडे, प्रभारी एसपी सुखराम भारती, रविन्द्र जायसवाल, विधायक कैलाश, चकिया चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव समेत अन्य लोगों और प्रशासनिक अधिकारियों ने शहीद को श्रद्धांजलि दी। असम राइफल्स के जवानों ने शहीद को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
ये भी पढ़ें: रूस के एंटोन एंड्रीव ने अपनाया हिंदू धर्म, काशी में तंत्र दीक्षा के बाद बने अनंतानंद नाथ

दो साल पहले असम राइफल में भर्ती हुए थे आलोक

CM Yogi announced RS 50 lakh and government job to family of martyr jawan of Chandauli
शहीद जवान आलोक कुमार - फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी ने ट्वीट किया, मणिपुर में कर्तव्य पालन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए जनपद चंदौली निवासी असम राइफल्स के जवान आलोक राव को विनम्र श्रद्धांजलि! मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। शहीद जवान के परिजनों को 50 रुपये लाख की आर्थिक सहायता तथा उनके परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान की जाएगी।  साथ ही संबंधित जनपद की एक सड़क का नामकरण शहीद श्री आलोक राव के नाम पर किया जाएगा। प्रदेश सरकार हर परिस्थिति में शहीद के परिजनों के साथ है।

चंदौली जिले के रसिया गांव निवासी और असम राइफल के जवान आलोक कुमार (22) मणिपुर में नक्सलियों के हमले में 10 मई को घायल हो गए थे। कोलकत्ता स्थित कमांड अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। बुधवार को वह जिंदगी की जंग हार गए। उनके पिता विजय कुमार पीएसी में दरोगा हैं। आलोक कुमार 2021 में असम राइफल में भर्ती हुए थे। 

एयरपोर्ट पर दी गई सलामी

मणिपुर नक्सली हमले में शहीद जवान का शव बृहस्पतिवार को इंडिगो के विमान से सुबह 9.05 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचा। यहां से शव उनके गृह जनपद चंदौली के रसिया साहबगंज ले जाया गया। एयरपोर्ट पर शहीद जवान को सेना के जवानों ने सशस्त्र सलामी दी। इस दौरान एयरपोर्ट पर एसीपी पिंडरा अमित कुमार पांडेय, फूलपुर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार, अजय कुमार और 39 जीटीसी व सेना के अधिकारी मौजूद रहे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed