फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM yogi and governor is in varanasi today

आज वाराणसी आएंगे सीएम योगी और राज्यपाल, लाल बहादुर शास्त्री स्मृति भवन का करेंगे लोकार्पण

Thu, 27 Sep 2018 09:48 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 27 Sep 2018 09:48 AM IST
विज्ञापन
CM yogi and governor is in  varanasi today
- फोटो : amar ujala
राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को वाराणसी आएंगे। सुबह 11 बजे रामनगर स्थित पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पैतृक आवास पर स्मृति भवन संग्रहालय का लोकार्पण करेंगे। इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री और उनकी पत्नी ललिता शास्त्री के प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे।
विज्ञापन


संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में संस्कृति मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी विशिष्ट अतिथि होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। वे संगठन पदाधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे।
विज्ञापन


शास्त्री स्मृति भवन बताएगा पूर्व प्रधानमंत्री के सादगी की कहानी
जय जवान, जय किसान का नारा देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पैतृक आवास पर तैयार स्मृति भवन उनके जीवन का परिचय देगा। संग्रहालय के पहले कमरे में तैयार वार रूम में चीन और पाकिस्तान के युद्ध की दुर्लभ तस्वीरें लगाई गई हैं। शास्त्रीजी के रसोईघर और बैठक को भी उसी समय का लुक दिया गया है। गुरुवार को राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी इसका लोकार्पण करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2005 में पूर्व प्रधानमंत्री के जन्म शताब्दी वर्ष में इस स्मारक को बनाने की घोषणा की गई थी। इसे बनाने में पूरे तेरह साल लग गए। मूल भवन के अंदर वाले कमरे में देवी-देवताओं के चित्र, धार्मिक पुस्तक और एक रिकार्डिंग लगाई गई है, जिसमें भक्ति गीत और भजन बजते रहेंगे। एक कमरे मे शास्त्रीजी के जीवन पर आधारित फिल्म भी दिखाई जाएगी। बाहरी कमरे में एक कार्यालय होगा। एक कमरे में लाइब्रेरी होगी, ताकि शोधकर्ताओं को लाभ मिल सके। 

जय जवान, जय किसान का भी प्रतीक

CM yogi and governor is in  varanasi today
लाल बहादुर शास्त्री
मुख्य द्वार के सामने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा लगाई गई है। अंदर उनकी पत्नी ललिता शास्त्री की प्रतिमा होगी। अंदर ही जय जवान, जय किसान प्रतीक का भी स्मारक है। बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री के पुत्र सुनील शास्त्री भी दिन भर यहीं डटे रहे और तैयारियों की मॉनिटरिंग करते रहे।

पड़ाव से लेकर रामनगर तक की सड़कों के गड्ढे भरे गए और पैचवर्क किया गया। पुलिस के अधिकारियों ने भी सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। संस्कृति विभाग के अधिकारियों ने भी रामनगर में ही डेरा डाल दिया है।
 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन के मद्देनजर रूट डायवर्जन

CM yogi and governor is in  varanasi today

रामनगर भ्रमण के दौरान
- पीएसी चौराहा से रामनगर चौक होते हुए शास्त्री चौक से सामने घाट तिराहा तक 10:30 बजे से 11 बजे के बीच वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इसके बाद सभी वाहन सामने घाट तिराहा से हरसेवानंद स्कूल के सामने से होते हुए विश्व सुंदरी पुल के ऊपर से कटरिया मोड़ से लंका, पंचवटी, दुर्गा मंदिर रोड होते हुए पीएसी तिराहा तक जाएंगे।

हेलीपैड से सर्किट हाउस जाने के दौरान
- शुभम हॉस्पिटल तिराहा पांडेयपुर के पास से कोई वाहन पुलिस लाइन चौराहे की तरफ  नहीं जाएगा। इन वाहनों को खजुरी, हुकुलगंज जाने वाले मार्ग की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
- काली माता मंदिर से फ्लाईओवर की तरफ  से कोई भी वाहन पुलिस लाइन चौराहे की तरफ  नहीं जाएगा। इन वाहनों को पांडेयपुर की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
- ताड़ीखाना तिराहा से पुलिस लाइन चौराहे की तरफ  आने वाले समस्त वाहनों को हुकुलगंज रोड से पांडेयपुर चौराहे की तरफ  डायवर्ट कर दिया जाएगा।
- आंबेडकर चौराहा से कोई वाहन गोलघर कचहरी की तरफ  नहीं आएगा। इन वाहनों को आशियाना, जेपी मेहता स्कूल की ओर डायवर्ट कर दिया जाएगा।
- दैत्राबीर तिराहा से सर्किट हाउस की तरफ किसी भी प्रकार के वाहन नहीं जाएंगे।
- कचहरी स्थित गोलघर से सर्किट हाउस तक सड़क की दायीं लेन पर वाहनों की पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed