फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM yogi adityantah rally speech from ramnagar

चुनावी रण में बोले सीएम योगी, राम से संवाद का मतलब सभी समस्याओं का समाधान

Thu, 23 Nov 2017 02:07 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 23 Nov 2017 02:07 PM IST
विज्ञापन
CM yogi adityantah rally speech from ramnagar
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार शाम वाराणसी पहुंचे। नगर पालिका रामनगर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास के लिए धन की कमी नहीं है। निकायों में अच्छे लोगों का होना जरूरी है।  नगर निकायों के चुनावी रण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता का आह्वान किया कि भाजपा को पूर्ण बहुमत से जीत दिलाएं। भाजपा पूर्ण बहुमत से आएगी तो निकायों के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने रामनगर की ऐतिहासिकता, धार्मिकता के साथ उसकी महत्ता बखानी। रामनगर को अद्भुत बताते हुए यहां की विश्वप्रसिद्ध रामलीला को विश्व धरोहर में शामिल कराने की बात कही। काशी नरेश और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की गौरवमयी विरासत को नमन करते हुए बुनियादी सुविधाओं, परंपरागत उद्योग और हस्तशिल्प के विकास की पार्टी और सरकार की प्रतिबद्धता भी दोहराई। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार शहरों के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी। प्रभु नारायण इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित सभा में अपने 15 मिनट के संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री यहां की विश्वप्रसिद्ध रामलीला की 500 वर्ष पुरानी परंपरा को लेकर पूरी तरह अभिभूत नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और यूएनओ से पहचान दिलाई है। उसी तरह रामनगर की रामलीला यूनेस्को की विश्व धरोहर में शामिल कराकर उसे संरक्षित और व्यवस्थित करने की कोशिशें होंगी। 

कहा कि भगवान राम के साथ हमारे संवाद का मतलब भारत की सभी समस्याओं का समाधान। दैनिक, पारिवारिक, सामाजिक, राजनैतिक सहित जीवन के सभी क्षेत्रों की समस्याओं का समाधान राम नाम में है। हमारे पर्व और त्योहार देश के जिस भी स्थान से जुड़े हैं, उन्हें पर्यटन का केंद्र बनाएंगे और विश्व मानचित्र पर लाएंगे। अयोध्या में दीपावली की रोशनी सभी ने देखी होगी, ऐसी ही जगमगाहट पूरे प्रदेश में दिखेगी। ल

खनऊ में लालपुर स्थित हस्तकला संकुल की तरह एक बड़ा सेंटर बनाने जा रहे हैं। यहां प्रत्येक जिले के परंपरागत उद्योग और हस्तशिल्प को बढ़ावा देकर उनके लिए बड़ा बाजार उपलब्ध कराया जाएगा। 
 

धन्यवाद, रामनगर आने का मौका मिला

CM yogi adityantah rally speech from ramnagar
रामनगर में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
सीएम ने रामनगर में जनसभा के आयोजन के लिए लक्ष्मण आचार्य और डॉ. नीलकंठ तिवारी को धन्यवाद दिया। कहा कि संत मोरारी बापू की रामकथा के दौरान रामनगर आने का मौका मिला था। आज फिर अवसर मिला। काशी पर तो हम सबको गौरव है ही लेकिन रामनगर का भी अपना महत्व है।

काशी और रामनगर के लिए कुछ भी करेंगे तो पुण्य के भागी होंगे। सभा से पहले सीएम ने शास्त्री चौक स्थित लाल बहादुर शास्त्री प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कहा कि देश को जय जवान, जय किसान का नारा देने वाले शास्त्री जी ने पाकिस्तान को ऐसा जवाब दिया था कि उसे दुम दबाकर भागना पड़ा था। भारत मां के ऐसे महान पुत्र को नमन है। काशी नरेश से जुड़ी धरती रामनगर में रहने वाले सभी को नमन है।

वर्षों से अधूरे पुल को पूरा कराया 
सीएम ने कहा कि रामनगर का पुल सालों से अधूरा पड़ा था। पिछली सरकार की रुचि नहीं थी। डॉ. नीलकंठ और लक्ष्मण आचार्य ने कहा कि पैसा चाहिए और पुल बनना चाहिए तो तत्काल काम कराया गया। यहां के एक बाईपास के लिए भी प्रस्ताव है और उस पर काम चल रहा है। हृदय, प्रसाद, अमृत, स्वदेश दर्शन सहित अन्य तमाम कई योजनाओं के सहारे काशी ही नहीं पूरे प्रदेश का विकास होगा।  

पटरी व्यापारियों को व्यवस्थित करेंगे 
सड़कों से अतिक्रमण हटाने से पहले पटरी व्यापारियों को व्यवस्थित किया जाएगा। सफाई कर्मियों का मानदेय उनके खाते में भेजने की व्यवस्था होगी। हर नगर निकाय में एलईडी स्ट्रीट लाइट लगेगी। 20 लाख लोगों को बिजली का नि:शुल्क कनेक्शन दिया है और 2022 तक बेघरों को घर भी दे देंगे। जिला पंचायत अध्यक्ष अपराजिता सोनकर,  मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी, विधायक सुरेेंद्र नारायण सिंह औढ़े व सौरभ श्रीवास्तव, एमएलसी लक्ष्मण आचार्य, भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, ओमप्रकाश सिंह, डॉ. आशा गुप्ता, नगर पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी संतोष द्विवेदी और कार्यक्रम संचालक राजेंद्र पांडेय इस दौरान मौजूद रहे।
 

उल्टी खोपड़ी के एक मंत्री थे पिछली सरकार में

CM yogi adityantah rally speech from ramnagar
महेन्द्र नाथ पाण्डेय - फोटो : SELF
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि पिछली सरकार में उल्टी खोपड़ी के एक मंत्री थे। भाजपा सरकार की बनाई योजना के तहत उन्होंने पानी की 17 टंकियां तो खड़ी करा दीं मगर, उन टंकियों से पानी आमजन के घर तक कैसे पहुंचे, इसका डिजाइन नहीं बनवा सके। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने नगर पालिकाध्यक्ष और सभासद प्रत्याशियों का परिचय सीएम योगी से कराया। 

देश में दो शेर मोदी और योगी :
जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री को बनारसी शिल्प के उत्कृष्ट नमूने के तौर पर सॉफ्ट स्टोन अंडर कट से तैयार शेर की मूर्ति और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय को हाथी की आकृति वाला पेपरवेट भेंट किया। एक शेर के अंदर दूसरे शेर की आकृति वाली मूर्ति के शिल्प से सीएम खासे प्रभावित नजर आए।

उन्होंने मूर्ति भेंट करने वाले शिल्पी बच्चा लाल मौर्या प्राचीन शिल्प पर बात की। शिल्पियों, बुनकरों की समस्याओं के बारे में पूछा। बुनकरों की तरह शिल्पियों के लिए भी सस्ती बिजली मुहैया कराने का भरोसा दिलाया। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. पांडेय ने भी शिल्पियों के कौशल को सराहा।

पिता-पुत्र भाजपा में वापस
सीएम योगी के सामने भाजपा के गंगापुर मंडल अध्यक्ष पद से हटाए गए राधेश्याम गुप्ता और बागी प्रत्याशी के तौर चुनाव लड़ने वाले उनके पुत्र कुबेर गुप्ता ने घोषणा की कि वो गंगापुर के भाजपा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी के समर्थन में मैदान से हट रहे हैं। दोनों के गले में आशीर्वाद स्वरूप सीएम योगी ने भगवा गमछा डाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed