फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM yogi adityanath will visit bhadohi tomorrow and inaugrate various projects

आज भदोही दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, एक अरब की परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास  

Sun, 03 Jun 2018 10:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Updated Sun, 03 Jun 2018 10:42 AM IST
विज्ञापन
CM yogi adityanath will visit bhadohi tomorrow and inaugrate various projects
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज  भदोही दौरे पर  हैं।  तकरीबन सात घंटे तक जिले में रहने के दौरान मुख्यमंत्री कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

यहां मुख्यमंत्री लगभग एक अरब की लागत वाली 106 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसमें जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 12 परियोजनाओं का लोकार्पण और 94 का शिलान्यास किया जाएगा।

सीएम योगी के जिले में प्रथम आगमन को लेकर शनिवार देर रात तक सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया। सीएम की त्रिस्तरीय सुरक्षा को लेकर जहां कई स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है, वहीं लाभार्थियों, जनप्रतिनिधियों को अलग-अलग बैठने के लिए पंडाल बनाए गए हैं।
विज्ञापन


औराई विधानसभा में 1123 लाख, ज्ञानपुर में 2249 लाख और भदोही में 3460 लाख की परियोजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा। औराई में एक, ज्ञानपुर में आठ और भदोही में तीन परियोजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह औराई में 373 लाख, ज्ञानपुर में 937 लाख और भदोही में 516 लाख की परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। औराई में 30, ज्ञानपुर में 23 और भदोही में 41 परियोजनाओं का मुख्यमंत्री शिलान्यास करेंगे।

मुख्यमंत्री के हाथों जिन परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास होगा, उनमें सबसे ज्यादा संख्या सड़कों की है। इसके अलावा 649 लाख की लागत से ज्ञानपुर में पशु अस्पताल पॉलीक्लीनिक का शिलान्यास किया जाएगा।

172 लाख की लागत से बनकर तैयार जिला अस्पताल की ओपीडी के साथ ही जिला महिला चिकित्सालय भदोही में 100 बेड मैटर्निटी विंग का भी लोकार्पण मुख्यमंत्री के हाथों किया जाएगा।    

सीएम से पक्के पुल की सौगात की आस

CM yogi adityanath will visit bhadohi tomorrow and inaugrate various projects
योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आमजन गंगा पर पक्के पुल की सौगात की आस लगाए बैठे हैं। सीएम ने अगर घोषणा कर दी तो दशकों से चली आ रही लोगों की मांग पूरी हो जाएगी।

जिले को सीधे मिर्जापुर और इलाहाबाद के मांडा रोड स्टेशन के अलावा मध्य प्रदेश और से जोड़ने वाले व्यावसायिक दृष्टि से अति महत्वपूर्ण धनतुलसी-डेंगुरपुर गंगा घाट पर बने पीपा पुल को पक्का पुल बनाने की मांग पिछले तीन दशकों से की जा रही है। समय-समय पर बड़े नेताओं ने आश्वासन भी दिया, लेकिन वह कोरा ही रह गया।

डेंगुरपुर धनतुलसी पीपा पुल का निर्माण भाजपा शासन में ही हुआ था। मुख्यमंत्री योगी के जनपद प्रथम आगमन पर लोगों को आशा है कि कोनिया को विकास की मुख्य धारा में जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री कोनिया को पक्के पुल की सौगात देंगे।

इलाके के लोगों ने मुख्यमंत्री से पक्का पुल निर्माण की मांग की है। वहीं दूसरी ओर मिर्जापुर को जोड़ने वाले रामपुर घाट पर पक्के मूल के निर्माण की उम्मीद भी लोग लगाए बैठे हैं।

उनको भरोसा है कि इस बार उन्हें सीएम से पक्के पुल की सौगात मिलेगी। उक्त मार्ग पर लोग पीपा पुल से सफर करते हैं। बारिश में स्टीमर से आवागमन होता है, लेकिन बरसात के दिनों में अगर बाढ़ आ जाती है तो संपर्क टूट जाता है। 

सीएम पर टिकीं युवाओं की नजरें 

CM yogi adityanath will visit bhadohi tomorrow and inaugrate various projects
सीएम योगी
30 जून 1994 में वाराणसी से कटकर जब भदोही अलग जिला बना तो हर किसी ने यह उम्मीद लगाई थी कि कालीन नगरी का तेजी से विकास होगा, लेकिन ढाई दशक बाद भी जिले में शैक्षिक सुविधाओं का विकास नहीं हो सका।

इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेज समेत अन्य तकनीकी संस्थान न होने के कारण हर साल हजारों विद्यार्थी पढ़ाई के लिए बाहर जाते हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री के दौरे पर जिले के युवाओं की नजरें टिकी हुई हैं।

30 जून 1994 से 2018 तक सूबे की सत्ता में दो बार गठबंधन तो एक बार पूर्ण बहुमत से सपा सत्ता में आई जबकि एक बार गठबंधन और एक बार पूर्ण बहुमत से बसपा की सरकार बनीं।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जौनपुर, मिर्जापुर में इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेज की सौगात दे दी लेकिन कालीन नगरी की उम्मीदें अधूरी रह गईं। अब सूबे में भाजपा की सरकार बनने के करीब 13 महीने बाद मुख्यमंत्री भदोही के दौरे पर आ रहे हैं।

ऐसे में मुख्यमंत्री से युवाओं को उम्मीद है कि जिले में मेडिकल या इंजीनियरिंग कॉलेज का उनका सपना पूरा हो सकता है। उच्च शिक्षा और तकनीकी संस्थानों के अभाव में हर साल पांच से सात हजार होनहार पढ़ाई के लिए कानपुर, इलाहाबाद, कोटा, लखनऊ, रूड़की समेत अन्य महानगरों की ओर रुख करते हैं। जिले में अगर मेडिकल या इंजीनियरिंग कॉलेज खुल जाए तो युवा कम खर्च में यहीं पढ़कर अपना भविष्य संवार सकेंगे। 

करीब सात घंटे भदोही में रहेंगे सीएम  

CM yogi adityanath will visit bhadohi tomorrow and inaugrate various projects
सीएम योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को तकरीबन सात घंटे तक जिले में रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। सीएम कार्यालय की ओर से मुख्यमंत्री के मिनट टू मिनट कार्यक्रम के प्रोटोकॉल के मुताबिक तीन जून को सुबह 9.50 बजे सीएम का हेलीकॉप्टर अभयनपुर प्राथमिक विद्यालय परिसर में उतरेगा।

तीन जून को प्राथमिक विद्यालय अभयनपुर में बने हेलीपेड पर सीएम योगी आदित्यनाथ नौ बजकर 50 मिनट पर उतरेंगे। सुबह 10 बजे एक्सपो मार्ट जाएंगे। यहां 10 से 11 बजे पार्टी कार्यकर्ताओं के कोर समन्वय की बैठक, 11 से 12 बजे तक काशी क्षेत्र के सांसद, विधायक और जिलाध्यक्षों की बैठक लेंगे।

दोपहर 12 से एक बजे तक करीब एक अरब रुपये की 106 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। लाभार्थियों को प्रमाणपत्र का वितरण, दोपहर दो बजे मुख्यमंत्री एक्सपो मार्ट से प्रस्थान करने के बाद किसी गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण और विकास कार्यों का जायजा लेंगे।

दोपहर तीन बजे कलेक्ट्रेट सभागार सरपतहां में सीएम विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। शाम चार बजे 45 मिनट पर मुख्यमंत्री कलेक्ट्रेट सभागार से पुलिस लाइन में बने हैलीपैड आएंगे और यहां से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री तीन जून को करीब सात घंटे तक जिले में रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed