{"_id":"5bf3dbc5bdec2269a4150bd9","slug":"cm-yogi-adityanath-will-inaugurate-laser-show-in-ganga-at-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देव दीपावली पर काशी में गंगा की लहरों पर लेजर शो का शुभारंभ करेंगे सीएम योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देव दीपावली पर काशी में गंगा की लहरों पर लेजर शो का शुभारंभ करेंगे सीएम योगी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Thu, 22 Nov 2018 03:11 PM IST
विज्ञापन
काशी में गंगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के सारनाथ में लाइट एंड साउंड शो शुरू होने से पूर्व ही काशीवासी गंगा में लेजर लाइट की भव्यता देख सकेंगे। देव दीपावली पर गंगा में लेजर शो का आयोजन हो रहा है, जिसमें गंगा की लहरों पर गंगा की गाथा सुनाई जाएगी।
पर्यटन विभाग इसकी तैयारी कर रहा है। पहली बार गंगा में लेजर शो का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों से 23 नवंबर को राजघाट पर किया जाएगा। अस्सी घाट पर स्थाई और नियमित तौर पर लेजर शो की योजना बनाई गई है। योजना के मुताबिक अगले साल से बहुप्रतीक्षित लाइट एंड साउंड शो सारनाथ में शुरू किया जाएगा।
इसमें सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की आवाज में भगवान बुद्ध की जीवनगाथा तथागत की उपदेश स्थली पर जीवंत होगी। पर्यटन विभाग अमिताभ बच्चन के नाम पर अपनी मुहर लगा चुका है और उन्हें इसके लिए पत्र भी लिखा गया। प्रवासी भारतीय सम्मेलन से पहले इसे हर सूरत में अंजाम दिया जाना है।

देव दीपावली पर 84 घाटों पर खास होगा नजारा
देव दीपावली
कार्तिक पूर्णिमा पर 23 नवंबर को गंगा तटों पर आयोजित हो रहे देव दीपावली पर 84 घाटों पर खास नजारा होगा। आयोजन में राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे।
इसके साथ ही देव दीपावली पर दशाश्वमेध घाट पर होने वाले आयोजन में इस बार फिल्म अभिनेता अनिल कपूर खास मेहमान होंगे। इस देव दीपावली पर देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को गंगा को स्वच्छ और निर्मल बनाए रखने का संकल्प दिलाया जाएगा।
छह वीर शहीदों के परिजनों को भागीरथी शौर्य सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इसमें सेना, सीआरपीएफ और एनडीआरएफ के दो-दो जवान शामिल किए गए हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ आकाशदीप से होगा।
इसके बाद गायिका रेवती साकलकर द्वारा गणपति वंदना और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति से की जाएगी। विशिष्ट अतिथि अन्नपूर्णा मंदिर के महंत रामेश्वर पुरी होंगे।