फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cm yogi adityanath will give final shape to preparations of pm modi arrival in varanasi

पीएम मोदी का काशी आगमन: शाम को सीएम योगी पहुंचेंगे बनारस, तैयारियों को देंगे अंतिम रूप

Wed, 14 Jul 2021 06:35 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 14 Jul 2021 06:35 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम को वाराणसी आएंगे। वह पीएम मोदी को लेकर चल रही तैयारियों की समीक्षा करेंगे। पीएम मोदी 15 जुलाई को आईआईटी बीएचयू के एडीवी ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर का लोकार्पण करेंगे। पीएम काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन और विश्वनाथ धाम का अवलोकन करेंगे। वह काशीवासियों को 1583 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे।

विज्ञापन
Cm yogi adityanath will give final shape to preparations of pm modi arrival in varanasi
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाम को आएंगे वाराणसी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार की शाम को वाराणसी पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर काशी आ रहे हैं। पीएम के आगमन की तैयारियों का वह अंतिम रूप देंगे। साथ ही कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण करेंगे और सुरक्षा-व्यवस्था की जानकारी लेंगे। इससे पहले मंगलवार को भी मुख्यमंत्री काशी आए थे और पीएम के आगमन को लेकर तैयारियों का जायजा लिया था।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को सुबह करीब 10.30 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचकर सेना के हेलीकॉप्टर से बीएचयू मैदान जाएंगे। यहां जनसभा से पहले ही पीएम 1583 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे। जनसभा के बाद पीएम का काफिला एमसीएच विंग में कोरोना वारियर्स से संवाद के लिए पहुंचेगा। इसके बाद बीएचयू हेलीपैड से संपूर्णांनंद संस्कृत विश्वविद्यालय में चौपर से पहुंचेंगे। यहां सड़क मार्ग से रुद्राक्ष का उदघाटन करने के बाद करीब एक घंटे से ज्यादा समय बिताने के दौरान शहर के प्रबुद्धजनों से वे संवाद भी करेंगे। उधर, लोकार्पित व शिलान्यास होने वाली परियोजनाओं को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन


आठ महीने बाद प्रधानमंत्री 744 करोड़ रुपये की 68 से अधिक परियोजनाओं का लोकार्पण और 839 करोड़ रुपये की 65 से अधिक परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री 30 नवंबर को देव दीपावली पर काशी आए थे। इस बार उनके दौरे के मद्देनजर मूलभूत समस्याओं को दुरुस्त करने पर जोर दिया गया है। इनमें पानी, सीवर, बिजली, कृषि, शिक्षा, विकास, स्वास्थ्य आदि को फोकस किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

छावनी में तब्दील शहर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आ रहे हैं। वह यहां करीब पांच घंटे रुकेंगे। उनके आगमन की तैयारियों में शासन-प्रशासन कई दिनों से जुटा हुआ है। सुरक्षा-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जल, थल और नभ से प्रधानमंत्री की सुरक्षा होगी। शहर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed