फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM yogi adityanath visit varanasi for NRI summit

सीएम योगी आज पूर्वांचल के दो दिवसीय दौरे पर, वाराणसी में करेंगे रात्रि विश्राम

Wed, 12 Sep 2018 01:00 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 12 Sep 2018 01:00 PM IST
विज्ञापन
CM yogi adityanath visit varanasi for NRI summit
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : file photo
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को वाराणसी पहुंचेंगे और प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारियां जानेंगे। प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारियां जानने के बाद अधिकारियों के साथ विकास कार्य और कानून-व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। रात में मुख्यमंत्री शहर भ्रमण भी कर सकते हैं। बृहस्पतिवार की सुबह वह रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन

 


सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार  से पूर्वांचल के चार जिलों का दो दिवसीय दौरा करेंगे। जिसकी शुरूआत सोनभद्र जिले से होनी है। सोनभद्र में विकास कार्यों, कानून-व्यवस्था की समीक्षा के बाद सीएम काशी में रात्रि विश्राम करेंगे और 13 को चंदौली व जौनपुर भी जाएंगे।

विज्ञापन


सितंबर महीने में अपने दूसरे वाराणसी दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रवासी भारतीय सम्मेलन के तैयारियों की समीक्षा करेंगे। कार्यक्रम स्थल से लेकर अन्य आयोजनों से जुड़े पहलुओं पर वह बात करेंगे। इसके लिए प्रशासन अपनी तैयारियों में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में सर्किट हाउस में विश्राम के बाद बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री रवाना हो जाएंगे। गौरतलब है कि एक सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में रात्रि भ्रमण कर परियोजनाओं का निरीक्षण किया था।

सीएम के निर्देश पर भी नहीं सुधर पाईं शहर की सड़कें

CM yogi adityanath visit varanasi for NRI summit
सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 10 दिन पहले शहर की सड़कों को गड्ढामुक्त करने का निर्देश दिया था। मगर लापरवाह अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के आदेश के बावजूद भी सड़कों की सुध नहीं ली। 10 दिन बाद मुख्यमंत्री के दोबारा वाराणसी आगमन की सूचना के बाद प्रशासनिक अधिकारी सड़कों की स्थिति को लेकर सहमे हैं।

इससे पहले एक सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में रात्रि भ्रमण कर परियोजनाओं का निरीक्षण किया था। इस दौरान पूरे रास्ते मुख्यमंत्री को सड़कों पर गड्डे मिले थे और उन्होंने इस पर नाराजगी जताई थी। मुख्यमंत्री ने एक सप्ताह में सड़कों की हालत ठीक करने का निर्देश दिया था। मगर, शहर की सड़कों की हालत जस की तस बनी है।

माना जा रहा है कि बुधवार की रात मुख्यमंत्री शहर में निकलेंगे, ऐसे में अधिकारियों की लापरवाही की पोल खुलनी तय है। उधर, मुख्यमंत्री ने शहर की सफाई के लिए विशेष अभियान का निर्देश दिया था। मगर, 10 दिन बीत जाने के बाद भी अधिकारियों की ओर से अभियान शुरू नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed