फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Yogi Adityanath visit to Kashi Tamil Sangamam likely in varanasi

काशी तमिल संगमम: आयोजन में हिस्सा लेने आ सकते हैं सीएम योगी आदित्यनाथ, नमो घाट पर कल होगा उद्घाटन

Fri, 14 Feb 2025 12:42 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 14 Feb 2025 12:42 PM IST
सार

Kashi Tamil Sangamam: 15 फरवरी से काशी तमिल संगमम का आगाज होगा। इसके आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बीएचयू परिसर के साथ ही विभिन्न स्थानों पर होर्डिंग भी लगाए गए हैं। इस आयोजन में सीएम भी शामिल हो सकते हैं। 

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath visit to Kashi Tamil Sangamam likely in varanasi
काशी तमिल संगमम के लिए लगाए गए होर्डिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी तमिल संगमम के तीसरे संस्करण का आगाज शनिवार से हो रहा है। इसमें हिस्सा लेने के लिए दक्षिण भारतीयों का पहला ग्रुप काशी के लिए रवाना हो चुका है। इस आयोजन का हिस्सा बनने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आ सकते हैं। ये जानकारी जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने पत्रकारों को दीं। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उत्तर और दक्षिण भारत की संस्कृति को एक मंच पर लाने के लिए हो रहे इस आयोजन में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. एल मुरुगन भी भाग लेंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि संगमम में 200-200 के ग्रुप में कुल 1200 लोग आएंगे। 24 फरवरी तक चलने वाले कार्यक्रम में छात्र, शिक्षक, लेखक, किसान, कारीगर, उद्यमी, कलाकार हिस्सा लेंगे। 

विज्ञापन

नमो घाट पर होगा उद्घाटन

उद्घाटन 15 फरवरी को नमोघाट पर होगा। तमिल से आने वाले दल के सदस्य काशी के प्रमुख मठ मंदिरों का भ्रमण करेंगे। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके साथ ही प्रयागराज महाकुंभ जाकर संगम तट पर स्नान करेंगे। अयोध्या जाकर श्रीरामलला के दर्शन भी करेंगे। 

जिलाधिकारी ने कहा कि इस बार कार्यक्रम की थीम ऋषि अगस्त्य और महाकुंभ 2025 है। तमिल से आने वालों को ऋषि अगस्त्य की जन्मस्थली अगस्त्य कुंडा ले जाया जाएगा। नमोघाट पर काशी और तमिल के कुल 75 स्टॉल लगाए जाएंगे। एकेडमिक कार्यक्रम काशी हिंदू विश्वविद्यालय में होंगे। ये कार्यक्रम आईआईटी बीएचयू और आईआईटी मद्रास के संयुक्त तत्वावधान में हो रहा है। इस कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed