फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Yogi Adityanath Visit to Kashi for PM Narendra Modi Visit in varanasi

CM Yogi Visit: सावन में तीसरी बार सीएम ने किए बाबा के दर्शन, पीएम के आगमन का जानेंगे हाल; अफसरों संग मीटिंग

Fri, 01 Aug 2025 07:52 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 01 Aug 2025 07:52 PM IST
सार

Varanasi News: सीएम योगी आज दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंच गए। वे पीएम मोदी के आगमन की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। अफसरों के साथ बैठक कर सुरक्षा के बाबत जानकारी लेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और डिप्टी सीएम का भी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath Visit to Kashi for PM Narendra Modi Visit in varanasi
बाबा विश्वनाथ का पूजन करते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार देर शाम काल भैरव और काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। यह उनकी सावन मास में बाबा विश्वनाथ के दरबार में तीसरी बार हाजिरी रही। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख और समृद्धि की कामना की।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री का यह दौरा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शनिवार को होने वाले वाराणसी दौरे से ठीक एक दिन पहले हुआ। सीएम योगी शनिवार को प्रधानमंत्री की वाराणसी एयरपोर्ट पर अगवानी करेंगे। इसके पहले वह उनके कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा भी करेंगे।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार सुबह वाराणसी के सेवापुरी ब्लॉक के बनौली गांव में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह करीब 2200 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए वाराणसी पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

CM Yogi Adityanath Visit to Kashi for PM Narendra Modi Visit in varanasi
बाबा कालभैरव का पूजन करते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि शनिवार को पीएम मोदी के आगमन पर बाबतपुर एयरपोर्ट पर सीएम उनका स्वागत करेंगे। साथ ही सेवापुरी के बनौली (कालिका धाम) में आयोजित जनसभा का मंच साझा करेंगे। इससे पहले भी सीएम योगी सोमवार को काशी आए थे। यहां पीएम की जनसभा स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

उन्होंने कहा था कि जनसभा में आने वाली जनता को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। पार्किंग के बेहतर इंतजाम किए जाएं। सड़क पर वाहन न खड़े होने पाएं। हर वाहन के पार्किंग में खड़ा कराने की व्यवस्था की जाए। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी होनी चाहिए।

पीएम मोदी का 51वां काशी दौरा होगा
दो अगस्त को प्रधानमंत्री सेवापुरी के बनौली (कालिका धाम) में जनसभा को संबोधित करेंगे। काशी में प्रधानमंत्री मोदी का यह 51वां दौरा होगा। वह करीब 2200 करोड़ रुपये की 52 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। जनसभा में 50 हजार लोगों को पहुंचाने के लक्ष्य पर सभी कार्यकर्ता काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री दालमंडी सड़क के चौड़ीकरण की आधारशिला रखेंगे। 

CM Yogi Adityanath Visit to Kashi for PM Narendra Modi Visit in varanasi
प्रदेश अध्यक्ष व डिप्टी सीएम का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत। - फोटो : अमर उजाला

एयरपोर्ट पर प्रदेश अध्यक्ष व डिप्टी सीएम का स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों के सिलसिले में शुक्रवार देर शाम 7:15 बजे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी एवं उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक वाराणसी पहुंचे। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दोनों वरिष्ठ नेताओं का स्वागत किया। स्वागत करने वालों में पूर्व मंत्री एवं मध्यप्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, सुरेश सिंह, अमित प्रकाश चौबे, शैलेश पांडेय सहित अन्य कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed