फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Yogi adityanath varanasi visit Will review corona control prevention distribution of laptops tablets to students in Rudraksh convention centre

आज वाराणसी आएंगे सीएम योगी: परखेंगे कोविड नियंत्रण की तैयारियां, 'रुद्राक्ष' में छात्र-छात्राओं को करेंगे लैपटॉप-टैबलेट वितरण

Thu, 06 Jan 2022 10:38 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 06 Jan 2022 10:38 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दोपहर बाद वाराणसी आएंगे। पीएम के संसदीय क्षेत्र में कोरोना से जंग की तैयारियां परखने के साथ ही समीक्षा बैठक करेंगे। 

विज्ञापन
CM Yogi adityanath varanasi visit Will review corona control prevention distribution of laptops tablets to students in Rudraksh convention centre
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों की रोकथाम की समीक्षा के लिए आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी आएंगे। रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर में विश्वविद्यालय और महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को टैबलेट का वितरण करेंगे। इसके बाद रुद्राक्ष के सभागार में ही अधिकारियों के साथ कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए रणनीति पर चर्चा करेंगे। देर शाम मुख्यमंत्री गोरखपुर रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे हेलीकॉप्टर से संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के हेलीपैड पर पहुंचेंगे। यहां से वे सड़क मार्ग से सिगरा स्थित रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर पहुंचेंगे। यहां उच्च शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। यहां वे करीब 15 सौ छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित करेंगे।
विज्ञापन


बनारस में बढ़ा कोरोना का ग्राफ
इसके बाद वे कंवेंशन सेंटर के सभागार में प्रशासन, पुलिस, नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। दरअसल, वाराणसी में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामले ने प्रशासन के साथ ही शासन के माथे पर भी बल खींच दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी की वर्तमान स्थिति को देखते हुए सख्ती के भी निर्देश दे सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः बनारस में कोरोना विस्फोट: एक दिन में मिले 12 बच्चों समेत 120 संक्रमित, कोविड प्रोटोकॉल की अनदेखी पड़ रही भारी

1500 युवाओं को देंगे टैबलेट की सौगात

सीएम योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को जिले भर के 15 सौ युवाओं को टैबलेट व स्मार्टफोन की सौगात देंगे। प्रशासन की ओर से जिले के चार महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को चिन्हित किया गया है। उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. ज्ञान प्रकाश ने बताया कि जिले में हरिश्चंद्र महाविद्यालय, अग्रसेन महिला महाविद्यालय, राजकीय महाविद्यालय बरेका और महादेव पीजी कॉलेज बरियासनपुर के 15 सौ विद्यार्थियों को टैबलेट व स्मार्टफोन का वितरण किया जाएगा।

जिले भर में स्नातक और स्नातकोत्तर के 90 हजार विद्यार्थियों को टैबलेट व स्मार्टफोन से लैस किया जाना है। ऑनलाइन शिक्षा को बढ़ावा देने और डिजिटल इंडिया की संकल्पना को मजबूत करने के लिए युवाओं को टैबलेट व स्मार्टफोन का वितरण किया जा रहा है। इसके पहले लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में जगतपुर पीजी कॉलेज के दो सौ विद्यार्थियों को टैबलेट का वितरण किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed