पीएम मोदी का काशी आगमन: सीएम योगी ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री का जताया आभार, प्रधानमंत्री ने दिए कई तोहफे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बनारस आकर कई तोहफे दिए। उन्होंने काशीवासियों को 1475 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर पीएम मोदी को परियोजनाओं के लिए धन्यवाद दिया है।
मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी द्वारा गंगा नदी पर पर्यटन विकास के लिए रो-रो वैसल्स और वाराणसी-गाजीपुर राजमार्ग पर थ्री-लेन फ्लाईओवर ब्रिज का उद्घाटन किया जाएगा। ये टूरिज्म और इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देने के साथ ही 'नए भारत का नया उत्तर प्रदेश' बनाने में सहायक सिद्ध होगा।
वाराणसी में जापान और भारत के आपसी सहयोग के प्रतीक 'रुद्राक्ष' अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर का उद्घाटन किया जाएगा। काशी के पुरातन वैभव की पुनर्स्थापना के लिए संकल्पित आदरणीय प्रधानमंत्री का हार्दिक धन्यवाद।
उन्होंने दूसरी अन्य ट्वीट में कहा कि बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में आज प्रधानमंत्री द्वारा सड़क, जल परिवहन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन आदि से जुड़ी लगभग 1500 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास होगा। वाराणसी के सर्वांगीण विकास हेतु प्रधानमंत्री का हृदयतल से आभार।
पीएम मोदी का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
10.25 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पर पीएम का आगमन
10.35 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट से बीएचयू के लिए उड़ान
10.55 बजे बीएचयू हेलीपैड पर आगमन
11.05 बजे आईआईटी बीएचयू के एडीवी ग्राउंड के मंच पर आगमन
12.20 बजे एडीवी ग्राउंड से बीएचयू एमसीएच विंग के लिए प्रस्थान
12.30 बजे एमसीएच विंग, क्षेत्रीय नेत्र संस्थान का उदघाटन और निरीक्षण, संवाद
1.35 बजे बीएचयू एमसीएच विंग से बीएचयू हेलीपैड पर आगमन
1.45 बजे बीएचयू हेलीपैड से संस्कृत विवि हेलीपैड के लिए उड़ान
1.55 बजे: संस्कृत विवि हेलीपैड पर आगमन और रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर के लिए प्रस्थान।
2.10 बजे रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर पर पीएम का आगमन