{"_id":"66d5464b6ad8c1503a068814","slug":"cm-yogi-adityanath-said-to-bjp-workers-politics-without-values-and-principles-noose-of-hanging-2024-09-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीएम की सीख: भाजयुमों के कार्यकर्ताओं से बोले CM योगी, मूल्य और सिद्धांतविहीन राजनीति फांसी का फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम की सीख: भाजयुमों के कार्यकर्ताओं से बोले CM योगी, मूल्य और सिद्धांतविहीन राजनीति फांसी का फंदा
Mon, 02 Sep 2024 10:30 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 02 Sep 2024 10:30 AM IST
सार
सीएम योगी आदित्यनाथ ने भाजयुमो की कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को राजनीति की सीख दी। उन्होंने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से कहा कि मूल्य और सिद्धांतविहीन राजनीति फांसी का फंदा है, अटलजी की इस बात को हमेशा याद रखना।
विज्ञापन
वाराणसी में सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यकर्ताओं को कार्यशाला में राजनीति की सीख दी। उन्होंने कहा कि युवा ऊर्जा जिसके पास हो उसके लिए कुछ भी असंभव नहीं हो सकता है। क्योंकि यही उम्र ऐसी होती है, जहां उम्र भी है और प्रतिभा भी। मगर अटलजी की एक बात हमेशा याद रखना कि मूल्य विहीन और सिद्धांत विहीन राजनीति फांसी का फंदा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, हम लोगों ने राजनीति को सत्ता प्राप्त के साधन के रूप में नहीं बल्कि मूल्यों के लिए की। सर्वे भवंतु सुखिनः सर्वे संतु निरामयाः की भावना को आत्मसात कर आगे बढ़ें। राजनीति का ककहरा सिखाते समय मुख्यमंत्री ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की तारीफ करते हुए कहा कि आप लोगों के कार्यक्रम में आने के लिए हमेशा उत्सुक रहता हूं। जानता हूं कि वहां उत्साही लोग मिलेंगे। आपका उत्साह नई ऊर्जा का वाहक बनता है। यही ऊर्जा प्रधानमंत्री के सुशासन के मिशन को धरातल पर उतारने का कारण बनता है।
विज्ञापन
सीएम ने कहा कि राजनीति सत्ता प्राप्ति या स्वार्थ सिद्धि नहीं बल्कि प्रदेश हित व राष्ट्रहित के मूल्यों के संवर्धन का माध्यम बनना चाहिए। हमें प्रलोभन में फंसना नहीं है और चाहे कुछ भी हो जाए अपने मूल्यों से समझौता नहीं करना है। उन्होंने कहा कि किसी भी हाल में मर्यादा और अनुशासन को नहीं छोड़ना है। आप अनुशासित हैं तभी सरकार सुशासन दे पा रही है और यह सब आप सभी की युवा शक्ति के कारण ही संभव हुआ है।
विज्ञापन
उन्होंने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को भी संगठन को हर मायने में नंबर वन बनाने का लक्ष्य दिया। सीएम ने कहा कि अपने उद्देश्य से विचलित हुए बिना हम सब कार्य करते हैं और हम श्रेय लेने के लिए कार्य नहीं करते। हम अच्छे से जानते हैं हम तो निमित्त मात्र हैं। हम इतनी संख्या में युवाओं को जोड़ें कि भारतीय जनता युवा मोर्चा नंबर वन दिखाई दे।
Trending Videos
यूपी का मतलब अनलिमिटेड पोटेंशियल
वाराणसी में सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी के चेहरों को कौन नहीं जानता। यही कांग्रेस है जिसने देश में सर्वाधिक राज किया और बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की खिलाफत भी की। इनकी असलियत लोग पहचानते हैं। युवा मोर्चा का रोल ऐसे में बढ़ जाता है और समाज के हित को सुरक्षित करते हुए प्रदेश हित व राष्ट्र हित का मार्ग प्रशस्त करने में उसे भूमिका निभानी होगी। उत्तर प्रदेश में भारत का सर्वाधिक युवा निवास करता है। यूपी का मतलब अनलिमिटेड पोटेंशियल है यानी कि असीमित क्षमता और हमें इस पोटेंशियल को आगे बढ़ाने का कार्य करना होगा।
सीएम के मूलमंत्र
- जीवन में अपने मूल्य और सिद्धांतों से विचलित मत होना
- अनेक प्रलोभन आएंगे मगर अटल जी की बात को याद रखिएगा, सिद्धांत विहीन राजनीति फांसी का फंदा है
- आप अगर प्रलोभन में फंसे तो यह मौत के फंदे को गले लगाने समान होगा, पहचान का संकट खड़ा होगा।
- पहचान का संकट स्वयं, अपने परिवार, महापुरुषों और प्रदेश के सामने नहीं आने देना है
- जब हम सार्वजनिक जीवन में कार्य करें तो भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए, भाजयुमो के प्रत्येक युवा के लिए दल से बड़ा देश का संकल्प लें
- याद रखें, आपको मेरा हर काम देश के नाम की भावना से आगे बढ़ना है
- देश के लिए पूर्ण समर्पण की भावना से कार्य करना है
- राष्ट्रीय एकता, अखंडता के समक्ष आने वाली चुनौतियों का सबको मिलकर सामूहिक रूप से सामना करना करें
- गुमराह करने वाले और षड़यंत्रों के प्रति सचेत रहते हुए उनका सामना करने के लिए संकल्पित हों
- सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे संतु निरामयाः की भावना को आत्मसात कर आगे बढ़ें
- आपका परिश्रम, आपके द्वारा किया गया प्रयास आपकी एक नई पहचान बनाएगा
बैठक में मंडल अध्यक्षों को दी गई चेतावनी
कार्यशाला के दूसरे सत्र में जिस समय राजनीतिक प्रस्ताव रखा जा रहा था। उस समय कार्यशाला में कई कार्यकर्ता शोर मचा रहे थे। प्रस्ताव को नहीं सुना जा रहा था। इसी बीच मंच से उन्हें चेतावनी दी गई। कहा गया कि मंडल अध्यक्षों को पहली बार प्रदेश स्तर की कार्यशाला में शामिल किया गया मगर आप लोग अपने इस आचरण व्यवहार से अपने आगे की पीढ़ी का मौका छीन रहे हैं।
महाराज जी... इन्हीं युवाओ में हैं अगले विधायक, ब्लॉक प्रमुख
भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी ने मुख्यमंत्री के आने के बाद संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि जब मैं प्रदेश अध्यक्ष बना तो आपने मुझसे कहा कि टीम अपने हिसाब से बनाओ मुझे बस परिणाम चाहिए। इस बात को कहने के लिए बड़ा दिल चाहिए होता है। मैंने भी अपनी टीम से आपके निर्देश पर यही कहा और आज आपको आश्वस्त करता हूं कि ये जो युवा आपके सामने बैठे हैं इनमें से ही कई विधायक और ब्लॉक प्रमुख हैं। बस इन्हें आपके आशीर्वाद की जरूरत है।
