फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Yogi Adityanath said that country becomes great when it led by great personality in Varanasi

CM Yogi in Varanasi: देश तब महान होता है जब कोई महान व्यक्तित्व उसका नेतृत्व करे, काशी में बोले सीएम योगी

Sat, 13 Jun 2026 09:40 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 13 Jun 2026 09:40 AM IST
सार

Varanasi News: काशी दौरे पर आए सीएम योगी ने कहा कि देश तब महान होता है जब कोई महान व्यक्तित्व उसका नेतृत्व करे। उन्होंने कहा 12 साल पहले देश के प्रधानमंत्री मोदी को काशी से सांसद चुनने पर हर काशीवासी अपने को गौरवान्वित महसूस करते हैं। 

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath said that country becomes great when it led by great personality in Varanasi
Cm Yogi in Varanasi - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र में मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर वाराणसी में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि काशी संकरी गलियों के लिए जानी जाती थी। आज काशी को नई पहचान दिलाई है। प्रदेश को नई पहचान मिल रही है। पूरी दुनिया आती है काशी में। जब लोग नहीं आते थे, तो लोगों के मन में धारणा होती थी वहां अव्यवस्था है, गुंडागर्दी है, अराजकता है। कोई विकास नहीं हुआ है। यहां के लोग भी जाते थे तो उनको भी अपमानित होना पड़ता था। आज आप कहीं काशी, यूपी का नाम ले लीजिए। 2014 के पहले या 2017 के पहले जो व्यक्ति आपसे दस कदम दूर भागता था, आज वो आपको देखता है तो उसकी इच्छा होती है आपको गले लगा ले।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चौकाघाट स्थित गिरिजादेवी सांस्कृतिक संकुल सभागार में बोल रहे थे। उन्होंने यहां जनकल्याण शिविर, स्ट्रीट वेंडर और अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज ऊर्जा का वैश्विक संकट आया हुआ है। अमेरिका जैसा देश जो दुनिया की सबसे बड़ी सामरिक ताकत है, वहां महंगाई लगभग चार गुना बढ़ी है। दुनिया के देशों की हालत खराब है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण वैश्विक ऊर्जा संकट में भी भारत मजबूती के साथ अपने नागरिकों के साथ खड़ा है।
विज्ञापन


पीएम मोदी को काशी से सांसद चुनने पर हर काशीवासी गौरवान्वित
उन्होंने कहा कि आज से 12 वर्ष पहले नए भारत को नया नेतृत्व देने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को काशी से सांसद चुनने पर हर काशीवासी अपने को गौरवान्वित महसूस करते हैं। वह देश जिसके सामने पहचान का संकट हो, वह कैसे महान हो सकता है और वह देश तब महान होता है जब कोई महान व्यक्तित्व उसका नेतृत्व करे। काशीवासियों को इस बात पर गौरव के अनुभूति होनी चाहिए कि वह महान व्यक्तित्व कोई और नहीं, काशी का सांसद है और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP: चंदौली में फर्जी फाइनेंस कंपनी का भंडाफोड़, पूरे देश में जाल बिछाकर की करोड़ों की साइबर ठगी; तीन गिरफ्तार

प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना
सीएम ने कहा कि मैं बाबा विश्वनाथ और मां गंगा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने के साथ ही उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना करता हूं ताकि देश को वे अपना यशस्वी नेतृत्व देकर भारत को आत्मनिर्भर और विकसित भारत की संकल्पना को साकार करते रहे। सीएम ने कहा कि जब पूरा देश नरेंद्र मोदी के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में नए रिकॉर्ड के साथ उल्लास और उत्साह के नए माहौल के साथ जश्न मना रहा है और सभी उत्साहित है, तो प्रधानमंत्री के साथ काशीवासियो का नाम भी उनके साथ जुड़ता है। पूरी दुनिया में जहां कहीं भी कोई राष्ट्राध्यक्ष हो, जब पीएम के इस 12 साल के कार्यकाल वो देखता है और भारत की तुलना करता है। तो वो पीएम की तो सराहना करता ही है, लेकिन साथ-साथ देश, प्रदेश और सभी काशीवासियों की भी तारीफ करता है।

CM Yogi Adityanath said that country becomes great when it led by great personality in Varanasi
प्रदर्शनी में आम देखते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

रोपवे लोगों के पूरे जीवन को बदलने में सहायक होगा
सीएम ने कहा कि रोपवे एक नया मॉडल है। जब उसका लोकार्पण होगा तब काशीवासियों को नया अहसास होगा। कैसे वो पूरे जीवन को बदलने में सहायक होगा। मुख्यमंत्री योगी ने काशी में लगने वाले जाम की चर्चा करते हुए कहा कि काशी में भी जाम की स्थिति थी। इसमें आशातीत सुधार हुआ है। साल में 15 से 20 लाख श्रद्धालु काशी में आ रहे हैं। रेल की आधुनिक सुविधा बड़ी है। कोई सोचता था वंदे भारत, अमृत भारत, नमो भारत इन नामों पर ट्रेन आएगी। ये सभी ट्रेन भारत के अंदर बनेंगी। कोई सोचता था यह रायबरेली में बनेंगी। हमारे रेलवे स्टेशन एयरपोर्ट की तरह दिखेंगे। 2014 से पहले यह एक सपना था। काशी के घाट इतने सुंदर हो गए हैं कि पर्यटक निहारते ही रह जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये जो परिवर्तन हो रहा है, इसकी जिम्मेदारी युवाओ, महिलाओं, सभी का है। बेटियों के लिए कन्या सुमंगला योजना में बेटी के जन्म देने से लेकर उसकी शादी तक की व्यवस्था है।

CM Yogi Adityanath said that country becomes great when it led by great personality in Varanasi
कार्यक्रम में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

एक प्रधानमंत्री तो कहते थे 100 रुपये भेजता हूं नीचे केवल 15 रुपये ही पहुंचते हैं : योगी
सीएम योगी ने कहा कि एक प्रधानमंत्री थे जो कहते थे कि मैं क्या करूं? मैं तो 100 रुपये भेजता हूं लेकिन नीचे केवल 15 रुपये पहुंचते हैं। लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सभी के खाते में पूरा पैसा आता है। 2014 के पहले नहीं हो पाया। कहा कि स्वच्छता अभियान देश के अंदर 12 करोड़ गरीबों के घर में एक-एक शौचालय बनाने का काम किया। 4 करोड़ परिवार ऐसे थे देश के अंदर जिनके पास अपने सिर को ढकने के लिए छत नहीं थी। उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से आवास उपलब्ध कराने का काम किया। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से गरीबों को सरकारी अस्पतालों में भी फ्री का इलाज मिल रहा है। कोरोना कालखंड में भी फ्री टेस्ट, फ्री उपचार, फ्री वैक्सीन और फ्री राशन की व्यवस्था किया गया था। भारत के अंदर प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के माध्यम से 80 करोड़ लोगों को निशुल्क राशन की सुविधा दी जा रही हैं।

CM Yogi Adityanath said that country becomes great when it led by great personality in Varanasi
Cm Yogi in Varanasi - फोटो : अमर उजाला

2014 से पहले का समय याद करें, सिर्फ भ्रष्टाचार होता था
सीएम ने कहा कि 2014 से पहले के भारत का उल्लेख करते हुए कहा कि याद कीजिए उस दौर में भ्रष्टाचार, चारों ओर अविश्वास का वातावरण, देश के अंदर आंतरिक और बाहरी सुरक्षा पर खतरा मंडराता रहा था। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का भारत अलग तरह का है। पहले अन्नदाता आत्महत्या करने के लिए मजबूर था। नौजवान की प्रतिभा का लाभ, प्रदेश और देश के विकास में लगनी चाहिए थी। पहले की सरकार की नीतियों के कारण, सरकार की गलत नियत के कारण, युवा हताश और निराश था, उसके लिए न नौकरी थी, न रोजगार था, न उनके लिए कोई पेशा था। हर योजना लागू होने के पहले भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाती थी। उन्होंने कहा कि देश के 600 जनपद में से 120 जनपद नक्सलवाद के शिकार थे।

सीएम बोले, देश की सुरक्षा पर खतरा किस रूप में था कि घुसपैठ होती थी। उस समय की सरकारों के सामने जब हम इन मुद्दों को उठाते थे। तो 2014 के पहले की सरकार संसद में क्या वक्तव्य दे रही थी। हमारे सैनिकों के साथ बर्बरता की जाती थी। लेकिन सरकार मौन रहती है। 2014 के बाद बदलते हुए भारत एक भी योजना को अगर आप देखेंगे, हर योजना देश की आधी आबादी माताओं और बहनों के लिए समर्पित, देश के नौजवानों के लिए समर्पित है। वह देश के अन्नदाता किसान, कारीगर, महिला, पुरुष, बुजुर्ग सबके लिए है। जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता अनेक स्तर पर देखने को मिलती है।

उन्होंने कहा कि कोई सोचता था कि देश के अंदर जन-धन अकाउंट के नाम पर हर गरीब का बैंक में खाता खुलेगा। जब खाता खोले गए थे यही कांग्रेस, समाजवादी पार्टी कहती थी यार, देखो बेवकूफ बना दिया। लेकिन जब केंद्र की मोदी सरकार ने सरकारी ऑफिसों में मिलने वाली सहायता राशि डीबीटी के माध्यम से गरीब लाभार्थियों के खाते में सीधे भेजने लगी, तो उसने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के मुंह पर तमाचा मारने का काम किया।

CM Yogi Adityanath said that country becomes great when it led by great personality in Varanasi
वेंडरों को प्रमाण पत्र देते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री ने स्ट्रीट वेंडरों को दिया प्रमाण पत्र
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम में स्ट्रीट वेंडर प्रमिला देवी हैंडीक्राफ्ट, स्ट्रीट वेंडर राजू आइस्क्रीम, स्ट्रीट वेंडर दीपक कुमार बरनवाल चाय का स्टाल को पथ विक्रय प्रमाण पत्र, पीएम स्व निधि के तहत रेडीमेड कपड़े का स्टाल लगाने वाली बेबी मौर्य को 50 हजार का चेक, कॉस्मेटिक सामग्री का स्टाल लगाने वाले कन्हैया को 30 हजार रुपये का क्रेडिट कार्ड दिया। सीएम युवा उद्यमी के तहत बुटीक सेंटर चलाने वाली रोशनी कुमारी को 4.5 लाख का चेक, फास्ट फूड की स्टाल चलाने वाली यशिका सिंह को 2.5 लाख का चेक और विश्वकर्मा श्रम सम्मान के तहत दर्जी का काम करने वाली ललिता और खुशबू जायसवाल को सिलाई मशीन व प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया। इससे पहले प्रदेश के स्टाम्प और न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने मुख्यमंत्री को अंगवस्त्रम भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी के कोतवाल कालभैरव और काशी विश्वनाथ मंदिर में विधिवत दर्शन पूजन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed