{"_id":"5e310eeb8ebc3eeb85019cc8","slug":"cm-yogi-adityanath-s-visit-to-varanasi-canceled-due-to-bad-weather","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब मौसम के कारण सीएम योगी आदित्यनाथ का वाराणसी दौरा रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब मौसम के कारण सीएम योगी आदित्यनाथ का वाराणसी दौरा रद्द
Wed, 29 Jan 2020 10:19 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 29 Jan 2020 10:19 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला
दो दिनों से खराब मौसम के कारण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वाराणसी दौरा रद्द हो गया है। पुलिस अफसरों के अनुसार सीएम अब सीधे मिर्जापुर जा सकते हैं। बताते चलें कि इसके पूर्व निर्धारित प्रोटोकाल के अनुसार गंगा यात्रा के तीसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार सुबह अस्सी घाट पर गंगा अर्चन करने वाले थे।
विज्ञापन
यहां विधिवत पूजा के बाद जलमार्ग से ही गंगा यात्रा को लेकर रामनगर में प्रभु नारायण इंटर कालेज के मैदान पर जनसभा को संबोधित करने के लिए जाना था। इसके बाद गंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर मिर्जापुर के लिए रवाना करने का कार्यक्रम था।
विज्ञापन
उनकी यात्रा की मुकम्मल तैयारी के लिए मंगलवार देर शाम तक पीएन कालेज के मैदान पर तैयारियों को अंतिम रूप भी दिया गया था। अधिकारियों ने भी रामनगर में निरीक्षण किया। बलुआ घाट और पीएन कालेज की दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग्स बनाई गई हैं। वहीं पूरे नगर में नमामि गंगे की होर्डिंग्स लगाई गई हैं।
विज्ञापन