फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   cm yogi adityanath rally in mau for upchunav in manikpur

परिवारवादी पार्टियों ने देश के दुश्मनों को बढ़ावा देने का काम किया- सीएम योगी

Wed, 16 Oct 2019 07:43 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 16 Oct 2019 07:43 PM IST
विज्ञापन
cm yogi adityanath rally in mau for upchunav in manikpur
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

मऊ जिले के कोपागंज ब्लाक मुख्यालय पर बापू इंटर कालेज के मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि परिवारवादी पार्टियों ने देश के दुश्मनों को बढ़ावा देने का काम किया। लेकिन जब से भाजपा सत्ता में आई देश का तेजी से विकास होने लगा है। उन्होंने कहा कि भाजपा में ही संभव है कि समान्य परिवार का व्यक्ति देश का पीएम और प्रदेश का सीएम बन सके।

विज्ञापन


नौ मिनट के भाषण में योगी ने कहा कि आज परिवारवादी पार्टियां अपने परिवार के नाम पर आराजकता और भ्रष्टाचार फैलाया है। चाहे वो कांग्रेस हो या फिर सपा सभी ने देश के अंदर आराजकता फैलाने और दुश्मनों को देश में सेंधमारी करने की खुली छूट भी दी है। इसी को लेकर आज हम सब आज आपके बीच आए है। कहने को यह उपचुनाव है, इस चुनाव से सरकार बनना बिगड़ना नहीं, लेकिन एक संदेश जाता है।
विज्ञापन


सीएम योगी ने कहा कि आपने वर्ष 2017 के चुनाव में फागू चौहान को अपना विधायक चुना, आपने बगल की सीट से दारा सिंह चौहान को चुना। आज समान्य परिवार के दारा सिंह चौहान प्रदेश की कैबिनेट के मंत्री है, तो फागू चौहान देश के दूसरे बड़े राज्य के राज्यपाल के रूप में आज उसकी गरिमा और गौरव को आगे बढ़ाकर पूरे समाज को आगे बढाने के लिए प्रेरित कर रहें है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान योगी ने प्रदेश के मंत्रीमंडल में शामिल अन्य नेताओं और मंत्रियों का नाम लेकर उनके आगे बढ़ने में भाजपा के योगदान को गिनाया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने केंद्र और प्रदेश सरकार की तरफ से जनहित में संचालित योजनाओं को गिनाया, बोले जहां एक तरफ विधवा, दिव्यांग पेंशन, शौचालय, आयुष्मान योजना और किसान सम्मान निधि आदि योजनाओं के जरिए सबको बढ़ाने का काम किया जा रहा है, वहीं कानून व्यवस्था को ठीक कर अपराधियों में दहशत फैलाने का काम भी किया जा रहा है।

आज अपराधियों की रायफल और पिस्टलें दिखाई नहीं दे रही। बोले फागू चौहान ने जिस विकास को शुरु किया उसे आगे बढ़ाने के लिए  भाजपा ने गरीब सब्जी वाले के बेटे को प्रत्याशी बनाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सिर्फ भाजपा में ही संभव है, कि समान्य परिवार का बेटा देश पीएम और प्रदेश का मुख्यमंत्री बनें। बोले राजभर समाज का सम्मान बढ़ाते हुए भाजपा ने बहराइच में मेडिकल कालेज का नाम सुहेलदेव के नाम पर रखा है। बोले वहां अब एडमीशन और क्लासेज चलने शुरु हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed