फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM Yogi Adityanath birthday Maa Ganga Special worship with Milk Abhishek of in Kashi

Yogi Adityanath Birthday: सीएम योगी के जन्मदिन पर काशी में मां गंगा का दुग्धाभिषेक, दीर्घायु की कामना

Wed, 05 Jun 2024 02:26 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 05 Jun 2024 02:26 PM IST
सार

CM Yogi Adityanath Birthday : सीएम योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर उनके समर्थकों द्वारा अलग-अलग तरीके से जश्न मनाया जा रहा है। वहीं काशी में सीएम योगी की सलामती के लिए मां गंगा की विशेष पूजा कर दुग्धाभिषेक किया गया। 

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath birthday Maa Ganga Special worship with Milk Abhishek of in Kashi
Yogi Adityanath Birthday - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 52वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर काशी में दशाश्वमेध घाट पर मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया गया। त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन की ओर से मां गंगा से योगी आदित्यनाथ के स्वस्थ रहने और दीर्घायु की कामना की गई। 101 लीटर दूध से मां गंगा का अभिषेक किया गया। 

विज्ञापन


कार्यक्रम का नेतृत्व हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी व वाराणसी विकास प्राधिकरण के मानद सदस्य अंबरीश सिंह भोला ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। भोला ने कहा कि हिंदू युवा वाहिनी हर कठिन समय में लोगों के साथ खड़ा है। हर साल की तरह इस बार भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन


सुबह दशाश्वमेध घाट पर बटुकों के साथ मां गंगा का पूजन अर्चन किया गया। साथ ही मां की चुनरी और 101 लीटर दूध से मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया गया। इस मौके पर महानगर प्रभारी मनीष मिश्रा, अध्यक्ष अजय सिंह, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, गप्पू सिंह, उमेश सिंह,दिनेश अग्रहरि, अमन अग्रहरि, सोनू बाबा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed