फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM yogi adityanath audio viral: Traders said DM should withdraw his notice in varanasi

मुख्यमंत्री का ऑडियो वायरल: व्यापारियों ने कहा, जिलाधिकारी वापस लें अपना नोटिस

Mon, 24 Aug 2020 03:11 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 24 Aug 2020 03:11 PM IST
विज्ञापन
CM yogi adityanath audio viral: Traders said DM should withdraw his notice in varanasi
सीएम योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और वाराणसी के अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राकेश जैन के बीच बातचीत के वायरल ऑडियो ने तूल पकड़ लिया है। ऑडियो वायरल करने के मामले में राकेश जैन को जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने तीन दिन का नोटिस जारी किया है।

विज्ञापन

अब इस मामले में वाराणसी के व्यापारियों कहा कहना है कि वायरल ऑडियो में कहीं से भी गोपनियता भंग नहीं हो रही है। ऐसे में जिलाधिकारी को अपना नोटिस वापस लेना चाहिए।
विज्ञापन



अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि हमारी लड़ाई सदैव व्यापारियों के हित को लेकर रही है। कोविड मरीजों को निजी अस्पतालों में उपचार के दौरान दुर्व्यवस्थाओं को मुख्यमंत्री के समक्ष भाजपा के एक सक्रिय कार्यकर्ता के तौर पर रखा। रिकॉर्डिंग का उद्देश्य यह रहा कि बातचीत की जानकारी मीडिया को साझा करना था न कि गोपनीयता भंग करना।

विज्ञापन
विज्ञापन

चूंकि मीडिया साक्ष्य मांगती है तो इसलिए ऑडियो दिया गया। जिलाधिकारी की मंशा को कहीं से भी ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था। पार्टी का सक्रिय कार्यकर्ता होने के चलते सेतु का काम किया।

वाराणसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा ने कहा कि बाजारों का समय व बैंकों का समय बढ़ाने की मांग करना क्या गलत है? मुख्यमंत्री से बातचीत का ऑडियो वायरल करने का गोपनीयता भंग करने का यह बिल्कुल मतलब नहीं था। ऑडियो में ऐसी कोई बात नहीं हुई है। यह शुरू से कहा जा रहा है कि व्यापारियों की समस्याओं के निराकरण को लेकर जिलाधिकारी, प्रमुख सचिव व मुख्यमंत्री से बातचीत होती रही है।

इसे इतना तूल देने की आवश्यकता नहीं है। व्यापारी नेता राकेश जैन को जारी नोटिस वापस लिया जाए, अन्यथा शहर भर के व्यापारी सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे। उधर, प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल ने भी राकेश जैन के समर्थन में आवाज बुलंद की है।

वहीं महानगर उद्योग व्यापार समिति के अध्यक्ष प्रेम मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री से बातचीत का ऑडियो गोपनीय होता है, इसे वायरल नहीं करना चाहिए था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed