गाजीपुर : शहीद वीर अब्दुल हमीद के गांव आ सकते हैं सीएम योगी आदित्यनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर जिले के धामूपुर गांव स्थित शहीद स्मारक पार्क, हैलीपैड और आसपास का निरीक्षण करने रविवार को जिलाधिकारी के बालाजी और पुलिस अधीक्षक डॉ अरविंद चतुर्वेदी अधिकारियों की टीम के साथ पहुंचे। इस बीच लोगों ने परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद के 54वें शहादत दिवस 10 सितंबर को उनके पैतृक गांव धामूपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन की संभावना जताई। हालांकि इस बाबत पूछने पर जिलाधिकारी ने अभी कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।
रविवार की सुबह 10 बजे ही धामूपुर पार्क में जिलाधिकारी के आने की सूचना थी। 10 बजे से पहले ही जिले के कई विभागों के अधिकारी मौके पर पहुंच चुके थे। साढ़े 11 बजे पहुंचे डीएम और एसपी ने पहले भोलानाथ स्मारक महाविद्यालय पर पहुंचकर वहां बनने वाले हैलीपैड के बारे में जानकारी ली।
ये भी पढ़ें : शादी का झांसा देकर किशोरी से करता रहा दुष्कर्म, ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
इसके बाद बैठक कर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिया। महाविद्यालय में बने कमरों का निरीक्षण किया। शहीद पार्क के पास शहीद के नाम पर बन रहे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ जीसी मौर्या भी मौजूद रहे।
सीएमओ ने बताया कि चार सितंबर तक चिकित्सालय सहित चार आवास पूर्ण करा दिया जाएगा। यहां एक चिकित्सक, फार्मासिस्ट, एएनएम और वार्ड ब्यॉय की नियुक्ति भी कर दी जाएगी। अप्रोच मार्ग बनाकर धामूपुर गांव से जोड़ दिया जाएगा, जिससे गांव वालों को अस्पताल पहुंचने में आसानी हो। चहारदीवारी दस सितंबर के बाद बनाई जाएगी।
ये भी पढ़ें : सोनभद्र नरसंहार : सपा ने की पीड़ितों को एक-एक करोड़ मुआवजा की मांग, 26 अगस्त को विधानसभा का घेराव