फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM will inspect BHU covid Hospital today

यूपी: बीएचयू कोविड अस्पताल का आज सीएम करेंगे निरीक्षण, कोरोना पर समीक्षा बैठक भी होगी

Sun, 09 May 2021 12:33 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 09 May 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
CM will inspect BHU covid Hospital today
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

वाराणसी में बीएचयू में बनकर तैयार 750 बेड के अस्थायी हॉस्पिटल में व्यवस्थाओं का जायजा लेने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को वाराणसी आएंगे। दोपहर में अस्पताल का जायजा लेने के साथ ही मुख्यमंत्री यहां कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक भी करेंगे। इसमें जनप्रतिनिधि भी रहेंगे।

विज्ञापन


बीएचयू में डीआरडीओ की मदद से बनने वाला अस्पताल लखनऊ के बाद प्रदेश का दूसरा कोविड अस्पताल है, जहां कोरोना मरीजों का इलाज होगा। अस्पताल का काम लगभग पूरा हो गया है और सोमवार या मंगलवार से यहां मरीजों की भर्ती भी शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन

 

 जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि रविवार को मुख्यमंत्री दोपहर में करीब 1:30 बजे वाराणसी आएंगे और यहां बीएचयू में अस्थायी कोविड हास्पिटल का निरीक्षण कर मरीजों की जांच, इलाज सहित अन्य व्यवस्था का जायजा लेंगे। इसके अलावा कोविड को लेकर मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक कर कोरोना संक्रमण से निपटने के हालात की जानकारी लेंगे।

पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इसके शुभारंभ की बात चल रही थी। जिलाधिकारी ने बताया कि फिलहाल शुभारंभ टल गया है।  रविवार को सुबह अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर एक बैठक भी है।  डीआरडीओ के अधिकारियों से बातचीत होने के बाद सोमवार या मंगलवार से अस्पताल में मरीजों की भर्ती की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed