फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   CM will come to Chandauli at the Keenaram birth anniversary today

बाबा कीनाराम एक महान संत थे, जन्मस्थली को मिलेगा पर्यटक स्थल का रूप- सीएम योगी

Thu, 29 Aug 2019 05:58 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 29 Aug 2019 05:58 PM IST
विज्ञापन
CM will come to Chandauli at the Keenaram birth anniversary today
बाबा कीनाराम के जन्मोत्सव में सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को यूपी के चंदौली जिले में पहुंचे। यहां वह बाबा कीनाराम जी के तीन दिनी जन्मोत्सव कार्यक्रम के पहले दिन शामिल हुए।

विज्ञापन


चंदौली जिले के चहनियां थाना क्षेत्र के रामगढ़ स्थित बाबा कीनाराम जी के 420वें जन्म महोत्सव में सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री लखनऊ से हेलीकाप्टर से चलकर पांच बजे रामगढ़ पहुंचे। सीएम योगी बाबा कीनाराम के दर्शन पूजन के बाद विचार गोष्ठी में शामिल हुए। इसके बाद वह हेलीकाप्टर से वापस लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे
विज्ञापन


निर्धारित समय से आधे घंटे की देरी से पहुंचे मुख्यमंत्री ने बाबा कीनाराम के दर्शन पूजन किए और आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह गोष्ठी में शामिल हुए। इस मौके पर आयोजित गोष्ठी में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संत लोगों को जोड़ता है। बाबा कीनाराम सच्चे संत थे। उन्होंने लोगों को सच्चे मार्ग पर चलने की सीख दी। यही कारण है कि उनके अनुयायी आज देश ही नहीं विश्व भर में हैं। ऐसे महान संत के जन्म स्थली को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बाबा कीनाराम जन्मस्थली पर्यटक स्थल के रूप में विकसित होगी। चाहे वो बाबा की जन्म स्थली हो, तपोस्थली हो या स्नान स्थल बाण गंगा हो यहां हर जगह का विकास किया जाएगा। बाबा के चीजों को संरक्षित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर कमिश्नर दीपक अग्रवाल और आईजी रेंज विजय सिंह मीणा ने डीएम नवनीत सिंह चहल, एसपी हेमंत कुटियाल के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बाबा कीनाराम इंटर कॉलेज खेल मैदान के बगल में खेत में बने रहे हेलीपैड और बैरिकेडिंग का निरीक्षण भी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed